फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manushi Chillar Dating Nikhil kamath: मानुषी छिल्लर निखिल कामथ को कर रहीं डेट? जानें दोनों की नेट वर्थ

Wed, 23 Nov 2022 02:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 23 Nov 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
Manushi Chillar Dating Zerodha Founder Nikhil Kamath Story Know Lifestyle Net Worth Income Details in Hindi
मानुषी छिल्लर और निखिल कामत - फोटो : instagram

Manushi Chillar Dating Nikhil kamath : पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्रा मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी लव लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं लेकिन उन्हें कई मौकों पर बिजनेसमैन निखिल कामत के साथ देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मानुषी छिल्लर से निखिल कामथ का नाम जुड़ने के बाद से फैंस निखिल कामत के बारे में जानने में रुचि ले रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि निखिल कामत कौन हैं। निखिल कामथ का नाम भारत के टॉप अमीर उद्योगपतियों में शामिल है। निखिल कामत और मानुषी छिल्लर दोनों ही अपने अपने कार्य क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं। शोहरत के साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। आइए जानते हैं मानुषी छिल्लर के कथित बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के बारे में। निखिल कामथ और मानुषी छिल्लर हैं कितनी संपत्ति के मालिक।

Manushi Chillar Dating Zerodha Founder Nikhil Kamath Story Know Lifestyle Net Worth Income Details in Hindi
मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं निखिल कामथ?

निखिल कामथ का नाम मानुषी छिल्लर से डेटिंग को लेकर चर्चा में है। हालांकि निखिल कामत शेयर मार्केट से ताल्लुक रखते हैं और अपनी कंपनी जीरोधा के कारण पहचाने जाते हैं। निखिल कामत ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के सह संस्थापक हैं। निखिल कामत की गिनती देश के सबसे अमीर युवा बिजनेसमैन में होती है। निखिल महज 40 साल से कम उम्र में ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए।

Manushi Chillar Dating Zerodha Founder Nikhil Kamath Story Know Lifestyle Net Worth Income Details in Hindi
निखिल कामथ - फोटो : instagram/nikhilkamathcio

निखिल कामथ का करियर

निखिल कामथ ने अपने करियर की शुरुआत महज 8000 रुपये की नौकरी से की थी। लेकिन आज वह देश के अरबपति लोगों में शामिल हैं। केवल 17 साल की उम्र में ही निखिल ने नौकरी करना शुरू कर दिया था। निखिल कामत ने पहली बार एक काॅल सेंटर में काम किया। बाद में साल 2010 में अपने भाई नितिन कामत के साथ मिलकर ब्रोकरेज फर्म जेरोधा की नींव रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chillar Dating Zerodha Founder Nikhil Kamath Story Know Lifestyle Net Worth Income Details in Hindi
निखिल कामत - फोटो : instagram/nikhilkamathcio

निखिल कामथ की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में निखिल कामत 17500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2022 में निखिल कामत टाॅप पर रहे।  यहां तक कि फोर्ब्स 2020 लिस्ट में देश के 100 सबसे अमीर लोगों में भी निखिल कामत का नाम शामिल किया गया।

विज्ञापन
Manushi Chillar Dating Zerodha Founder Nikhil Kamath Story Know Lifestyle Net Worth Income Details in Hindi
मानुषी छिल्लर - फोटो : instagram/manushi_chhillar

मानुषी छिल्लर की नेट वर्थ

भले ही निखिल कामथ अरबपति हों लेकिन मानुषी छिल्लर भी करोड़ों की कमाई कर रही हैं। हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  मानुषी छिल्लर लगभग 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 24 करोड़ से ज्यादा की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। मानुषी छिल्लर महीने में लगभग 24 लाख रुपये की कमाई कर लेती हैं। उन्हें लग्जरी कारों का शौक है। मानुषी छिल्लर के कार कलेक्शन में मर्सिडीज और रेंज रोवर समेत कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed