Nana Patekar Property: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर के साथ ही उनके लंबे फिल्मी करियर, सादगी भरी जिंदगी और संपत्ति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
नाना पाटेकर: 75 की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति
Nana Patekar Net Worth: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित आवास पर निधन हो गया। दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले नाना ने करोड़ों की संपत्ति बनाई। हालांकि उनका जीवन सादगी और खेती के इर्द-गिर्द रहा
मुंबई में था 1 बीएचके फ्लैट
नाना पाटेकर की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि मुंबई में उनका करीब 750 वर्ग फुट का 1 बीएचके फ्लैट बताया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ्लैट उन्होंने कई दशक पहले करीब 1.1 लाख रुपये में खरीदा था और इसकी मौजूदा अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है।
गोवा में भी था घर
नाना पाटेकर का गोवा में भी एक घर था। यही वह जगह थी जहां उनके निधन के समय वह मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका गोवा वाला घर मुंबई के पुराने फ्लैट की तुलना में ज्यादा आधुनिक था।
पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस
उनकी संपत्ति में पुणे के खड़कवासला इलाके के पास करीब 27 एकड़ का फार्महाउस भी बताया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां खेती की जाती थी और गेहूं तथा धान जैसी फसलें उगाई जाती थीं। इसके अलावा पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनकी संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है।
नाना पाटेकर के पास कौन-कौन सी गाड़ियां थीं?
नाना पाटेकर का कार कलेक्शन भी उनके व्यक्तित्व की तरह ज्यादा दिखावे वाला नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पास महिंद्रा जीप सीजे4, महिंद्रा स्काॅर्पियो और आडी क्यू7 जैसी गाड़ियों का जिक्र मिलता है
कितनी थी नाना पाटेकर की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर की कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये तक बताई गई है। उनके कमाई के प्रमुख स्रोत फिल्मों में अभिनय, निर्देशन और वर्षों के करियर से जुड़ी अन्य आय रहे।
करोड़ों की संपत्ति, लेकिन जिंदगी बेहद सादगी भरी
नाना पाटेकर की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यही है कि उनकी अनुमानित करोड़ों की संपत्ति के बावजूद उनका जीवन काफी साधारण रहा। मुंबई के अपेक्षाकृत छोटे फ्लैट में रहना और खेती से जुड़ाव उनकी सादगी को दिखाता था। उनके निधन के बाद सामने आई संपत्ति की जानकारी बताती है कि उन्होंने करीब पांच दशक के फिल्मी सफर से बड़ी आर्थिक विरासत बनाई थी, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ धन-दौलत से नहीं बल्कि अभिनय और सामाजिक कार्यों से बनी।