फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: खाना कम करने के बावजूद क्यों नहीं घट रहा वजन? आप भी हैं इस समस्या से परेशान तो जान लीजिए वजह

Thu, 08 Oct 2026 09:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Oct 2026 09:37 PM IST
सार

Weight Loss: वजन घटाने के लिए सिर्फ खाना कम करना पर्याप्त नहीं होता। नींद की कमी, भूख और मेटाबॉलिज्म से जुड़े बदलावों के कारण वजन कंट्रोल करने को मुश्किल बना देती है। इसलिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम जरूरी हैं।

विज्ञापन
Hidden Link Between Sleep, Insulin and Weight Loss kyu nahi ho raha
वजन घटाने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : Amarujala.com/AI

वजन बढ़ना मौजूदा समय की गंभीर समस्या है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वजन बढ़ने के साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिक वजन-मोटापे को कुछ अध्ययनों में कैंसर का खतरा बढ़ाने वाला भी पाया गया है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वजन को कंट्रोल में करने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

वजन घटाने की कोशिश में ज्यादातर लोग सबसे पहले खाना कम करते हैं। डाइट में कैलोरी वाली चीजें कम कर देते हैं और कई बार रात का खाना भी छोड़ देते हैं। फिर भी वजन उम्मीद के मुताबिक कम नहीं होता।

क्या आप भी लाख कोशिशें करने के बाद भी वेट लॉस नहीं कर पा रहे हैं? आइए जान लेते कि आखिर इसकी वजह क्या हो सकती है?

Trending Videos
Hidden Link Between Sleep, Insulin and Weight Loss kyu nahi ho raha
अधिक वजन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

वेट लॉस के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करने के लिए सिर्फ खाना छोड़ना या खाना कम कर देना काफी नहीं होता। नींद, शारीरिक गतिविधि, हार्मोन्स और शरीर के ग्लूकोज इस्तेमाल करने का तरीका भी वजन की स्थिति के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
 

  • खाना कम करने के बाद अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो इसके नुकसान हो सकते हैं।
  • लगातार नींद की कमी से भूख और तृप्ति से जुड़े हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं और शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता घट सकती है।
  • वहीं डाइट से बहुत ज्यादा कैलोरी वाली चीजें कम करने और पर्याप्त प्रोटीन न लेने से वजन घटाते समय मांसपेशियां भी कम हो सकती हैं।
Hidden Link Between Sleep, Insulin and Weight Loss kyu nahi ho raha
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

नींद की कमी हो सकती है वजह

वयस्कों को अच्छी सेहत के लिए आमतौर पर 7 से 9 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है। अच्छी नींद न मिलने से भूख वाले हार्मोन्स का स्तर प्रभावित हो सकता है। आप अधिक कैलोरी वाली चीजें ज्यादा खाने लगते हैं जिससे वजन बढ़ने का खतरा और बढ़ जाता है।
 

  • नींद की लगातार बनी रहने वाली कमी का वजन के अलावा आपके ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल और संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी असर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Link Between Sleep, Insulin and Weight Loss kyu nahi ho raha
इंसुलिन रेजिस्टेंस की दिक्कत - फोटो : Adobe Stock

इंसुलिन की हो सकती है दिक्कत

इंसुलिन एक जरूरी हार्मोन है जो खून में मौजूद ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है। जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील होती हैं, तो इसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है। अध्ययनों में नींद की कमी को इस खतरे को बढ़ाने वाला पाया गया है। 
 

  • इंसुलिन की समस्या होने पर शरीर को फैट बर्न करने में दिक्कत होती है इससे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लग जाती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।
  • अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, पेट के आसपास चर्बी ज्यादा है या परिवार में पहले से किसी की डायबिटीज रही है, तो समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहें। 
विज्ञापन
Hidden Link Between Sleep, Insulin and Weight Loss kyu nahi ho raha
वेट लॉस ले लिए डाइट - फोटो : Freepik.com

सिर्फ खाना कम करने से नहीं चलेगा काम

हमारे खान-पान के अलावा नींद, रोजमर्रा की गतिविधियां, बैठने का समय, दवाएं और अन्य स्वास्थ्य स्थितियां भी वजन पर असर डाल सकती हैं। कुछ दवाएं भी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।

इसलिए अगर कई हफ्तों या महीनों की कोशिश के बावजूद वजन नहीं घट रहा है, तो भोजन और व्यायाम के साथ डॉक्टर से थायरॉइड, शुगर या दूसरी समस्याओं को लेकर सलाह ले लें।  वजन घटाने का मतलब सिर्फ कम खाना नहीं है। शरीर को पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम भी जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed