Nag Panchami 2022 Special Rangoli Designs: दो अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। नाग पंचमी के पर्व का अपना महत्व है। नागराज का कई हिंदू देवताओं से नाता है। भगवान शिव के प्रिय सर्पराज हैं, जिन्हें भोलेनाथ हमेशा अपने साथ रखते हैं। नाग देवता भोलेनाथ के गले से लिपटे रहते हैं। वहीं भगवान विष्णु भी समुद्र में शेषनाग पर विश्राम अवस्था में होते हैं। मान्यता है कि जहां भी भगवान शिव का मंदिर होता है, वहां नागराज का वास जरूर होता है। नागपंचमी के दिन लोग घर की साफ सफाई करके पूजा करते हैं। नाग देवता को दूध पिलाते हैं। किसी भी त्यौहार में रंगोली से घर को सजाया जाता है। नागपंचमी के मौके पर इन आकर्षक रंगोली डिजाइन से घर के द्वार को संजाएं।
Nag Panchami 2022 Special Rangoli Designs: नागपंचमी पर इन आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का द्वार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन