Happy Nag Panchami 2022 Wishes: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इस बार 2 अगस्त को नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का पर्व होता है। देश भर में नागपंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। कई जगहों पर इस दिन गुड़िया पीटने का भी रिवाज है। जहां नन्हीं कन्या चौराहों पर कपड़े से बनी गुड़िया डालती हैं और भाई व लड़के गुड़िया पीटते हैं। इसके बाद बच्चियों को तोहफे देते हैं। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। वहीं भगवान शिव की भी आराधना करते हैं। नागपंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके लोग व्रत करते हैं। नाग देवता का चित्र या मिट्टी के सर्प देवता को बनाकर पूजा स्थल पर लाल कपड़े को बिछाकर पूजा करते है। नागपंचमी के पावन मौके पर आप अपने परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों को आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं। ये रहे नागपंचमी के शानदार शुभकामना संदेश।
Happy Nag Panchami 2022 Wishes: नाग पंचमी के मौके पर रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
करो भक्तों नाग देवता की पूजा दिल से,
होंगे भोले बाबा बहुत खुश।
पंचमी पर नाग देवता को दूध पिलाओ आप,
देंगे शिव वरदान, होंगे दूर सारे पाप।
नागपंचमी की शुभकामनाएं!
भोले नाथ के प्यारे हैं नाग देवता,
करते हैं पूरी सभी मनोकामना।
होंगे सब काम पूरे आपके,
अगर रहे आपकी शुद्ध भावना।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं!
गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखें हैं अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देवता नागराज
इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नागपंचमी की शुभकामनाएं!
नाग देवता करेंगे आपकी रक्षा,
दूध पिलाएं उन्हें मीठा-मीठा,
हो आपके घर में धन की बरसात,
ऐसी शुभ हो नाग पंचमी की सौगात।
नागपंचमी की शुभकामनाएं!