चेहरा धोना जरूरी होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पर सही तरीके से धोना बहुत ज्यादा जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सही तरीका क्या होता है। क्योंकि अगर आप सही तरीके से अपने चेहरो को नहीं धोते हैं तो स्किन खराब होती है। इतना ही नहीं वक्त से पहले स्किन पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। आइए बताते हैं चेहरा धोते वक्त आप क्या गलतियां करते हैं।
कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। गर्म पानी से फेस धोने से त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना होती है। गर्म पानी स्किन को रूखा बना देता है। इतना ही नहीं स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। हमेशा अपने चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से ही साफ करें।
अगर आप अपने फेस को किसी भी साबुन से धो लेते हैं तो यह भी गलत है। साबुन हमारी त्वचा को सख्त बना देता है। साथ ही त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। अच्छा रहेगा अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धोएं।
एक बड़ी गलती आप ये भी कर रहे हैं कि सोने से पहले चेहरा नहीं धुलते। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है। ये सब उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने के ही लक्षण हैं।
एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।