फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: बारिश के मौसम में गलती से भी न करें ये पांच काम, वरना हो जाएंगे बीमार

Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

बरसात में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह है, मौसम के मुताबिक जीवनशैली न अपनाना। बारिश का मौसम आते ही अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएं और ऐसी गलतियां न करें जो नुकसान।  

विज्ञापन
Monsoon Tips Avoid these health mistakes in Rainy Season To Stay Healthy
बरसात में न करें ये काम - फोटो : संवाद

Monsoon Tips: मई- जून की उमस भरी गर्मी के बाद लोगों को मानसून आने का बेसब्री से इंतजार होता है। बरसात लोगों को अच्छी लगती है क्योंकि यह चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ राहत दिलाती है लेकिन बारिश अपने साथ कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का खतरा लेकर भी आती है। बरसात के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है, ऐसे में लोग आसानी से और जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।



बरसात में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह है, मौसम के मुताबिक जीवनशैली न अपनाना। बारिश का मौसम आते ही अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएं और ऐसी गलतियां न करें जो नुकसान।  

Monsoon Tips Avoid these health mistakes in Rainy Season To Stay Healthy
fried food cooking new - फोटो : Freepik

स्ट्रीट फूड न खाएं

अगर आपको स्ट्रीट फूड खाना पसंद है तो बरसात के मौसम में खुद के मन पर काबू पाएं। बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड का सेवन न करें। बारिश में तला भुना और स्पाइसी खाने का मन तो करता है लेकिन स्ट्रीट फूड गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण बन सकता है। बरसात में घर पर अच्छी तरह के पका भोजन ही करें।

Monsoon Tips Avoid these health mistakes in Rainy Season To Stay Healthy
Diet, Foods, Eating - फोटो : istock

सलाद न खाएं

कच्चा या बिना पका भोजन जैसे सलाद आदि का सेवन बरसात में नहीं करना चाहिए। इस तरह के भोजन में मौजूद पैथोजन्स शरीर में घुसकर कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं। गंभीर संक्रमण या बीमारी होना का खतरा बढ़ जाता है। पके हुए खाने से हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसलिए बरसात में अच्छी तरह से पका भोजन ही खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Tips Avoid these health mistakes in Rainy Season To Stay Healthy
हिल्सा मछली। - फोटो : freepik

सी-फूड न खाएं

इस मौसम में सी-फूड खाने से परहेज करें। बारिश में पानी दूषित हो सकता है। ऐसे में सी फूड में बैक्टीरिया का संक्रमण अधिक बढ़ने की आशंका होती है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Monsoon Tips Avoid these health mistakes in Rainy Season To Stay Healthy
curd dahi दही new - फोटो : istock
दही से परहेज

बारिश के मौसम में दही जैसी ठंडी तासीर वाले डेयरी प्रोडक्ट के नियमित सेवन से बचना चाहिए। दही ठंडा होता है जो साइनसाइटिस को बढ़ावा दे सकता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को दही खाने से आसानी से सर्दी-खांसी या फ्लू हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed