अंग्रेजी हुकूमत से देश की आजादी के लिए चले राष्ट्रवादी आंदोलनों में भगत सिंह का नाम सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में आता है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलां है जो पंजाब(भारत) में है। भगत सिंह के विचार बेहद उल्लेखनीय हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद उनके क्रांतिकारी विचारों का पता चलता है। भगत सिंह के विचार युवाओं में देशप्रेम और क्रांति की प्रेरणा देते हैं। भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं, उनके कुछ महान क्रांतिकारी विचारों के बारे में:
Bhagat Singh Birth Anniversary: भगत सिंह की जयंती पर उनके क्रांतिकारी विचार साझा कर दें शुभकामनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन