घर की सफाई करते समय अक्सर लोग पुराने कागजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि कुछ दस्तावेज ऐसे होते हैं जिन्हें संभालकर रखना जरूरी होता है।
{"_id":"6aa3b6c8a37962265e052533","slug":"don-t-throw-away-old-documents-you-may-need-these-four-papers-anytime-2026-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: पुराने दस्तावेजों को फेंकने की गलती न करें, इन 4 कागजों की जरूरत कभी भी पड़ सकती है","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: पुराने दस्तावेजों को फेंकने की गलती न करें, इन 4 कागजों की जरूरत कभी भी पड़ सकती है
Fri, 11 Sep 2026 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:37 PM IST
सार
घर में रखे कई पुराने दस्तावेज देखने में बेकार लग सकते हैं, लेकिन भविष्य में इनकी जरूरत पड़ सकती है। आप यहां जान सकते हैं कि ये कौन से डॉक्यूमेंट हो सकते हैं।
विज्ञापन
कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कौन-कौन से दस्तावेज संभालकर रखने चाहिए?
जन्म प्रमाण पत्र और परिवार से जुड़े दस्तावेज
- जन्म प्रमाणपत्र और परिवार से जुड़े पुराने रिकॉर्ड कई कामों में उपयोगी हो सकते हैं
- जन्मतिथि या जन्म स्थान से जुड़ी जानकारी साबित करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र जरूरी दस्तावेज है
- अगर परिवार में पुराने रिकॉर्ड मौजूद हैं, तो उन्हें सुरक्षित रखना बेहतर है
- इन्हें फेंकने की गलती न करें
कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
शिक्षा से जुड़े डॉक्यूमेंट्स
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, प्रमाणपत्र और आगे की पढ़ाई के डिग्री जैसे दस्तावेज जीवनभर काम आ सकते हैं
- नौकरी, आगे की पढ़ाई या किसी सरकारी प्रक्रिया में इनकी जरूरत पड़ सकती है
- पुराने प्रमाणपत्र खो जाने पर संबंधित बोर्ड या संस्थान से डुप्लीकेट रिकॉर्ड लेने की प्रक्रिया करनी पड़ सकती है
- इसलिए मूल दस्तावेजों को सुरक्षित जगह पर रखना समझदारी है और इन्हें फेंकने की गलती तो भूलकर न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
नौकरी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स
- पुराने नियुक्ति पत्र, एक्सपीरियंस लेटर और नौकरी छोड़ने से जुड़े दस्तावेज भी संभालकर रखें
- भविष्य में नौकरी बदलते समय या नौकरी से जुड़ी जानकारी साबित करने में ये रिकॉर्ड काम आ सकते हैं
- खासकर पुरानी नौकरी का रिकॉर्ड कई बार तुरंत उपलब्ध नहीं होता
- इसलिए इन दस्तावेजों को फेंकने से बचें
विज्ञापन
कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं?
- फोटो : AI Generated
संपत्ति से जुड़े डॉक्यूमेंट्स
- मकान, जमीन या दूसरी संपत्ति से जुड़े पुराने कागजों को बिल्कुल भी लापरवाही से न फेंकें
- रजिस्ट्री, बिक्री विलेख, पुराने भुगतान रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज भविष्य में काम आ सकते हैं
- संपत्ति के मालिकाना हक या पुराने लेन-देन से जुड़े किसी मामले में इन रिकॉर्ड की जरूरत पड़ सकती है
- इसलिए इन्हें फेंकने की गलती तो गलती से भी न करें