फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagat Singh Birth Anniversary: चार्ली चैपलिन की फिल्मों के शौकीन थे भगत सिंह, रसगुल्ले के थे दीवाने

Sun, 27 Sep 2020 01:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 27 Sep 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Birth Anniversary: Very interesting unknown facts of Bhagat Singh life motivational for youth
Bhagat Singh - फोटो : Amar Ujala

भारत की आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। उन्हें राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलां है जो पंजाब(भारत) में है। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह अपने क्रांतिकारी साथियों सुखदेव और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए और महज 23 साल की उम्र में उन्होंने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिया। उनके जीवन के बारे में आपने किताबों और फिल्मों के जरिए बहुत कुछ जाना होगा। लेकिन आज हम जानेंगे उनके जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में: 

Bhagat Singh Birth Anniversary: Very interesting unknown facts of Bhagat Singh life motivational for youth
चार्ली चैपलिन की फिल्म का एक दृश्य - फोटो : Youtube Grab

चार्ली चैपलिन की फिल्में थी पसंद

  • युवाओं को फिल्में देखना तो पसंद होता ही है। फिल्मों के जरिए वे प्रेरित भी होते हैं। भगत सिंह को भी फिल्में देखने का बहुत शौक था। चार्ली चैपलिन की फिल्में उन्हें खूब पसंद थी। अपना खर्च निकालने के बाद उनके पास जो पैसे बचते थे, उनसे वे चार्ली चैपलिन की फिल्में देखते थे। 
Bhagat Singh Birth Anniversary: Very interesting unknown facts of Bhagat Singh life motivational for youth
रसगुल्ले - फोटो : सोशल मीडिया

मीठे में रसगुल्ले के थे दीवाने

  • भगत सिंह खाने-पीने के भी शौकीन थे। मीठे में उन्हें सबसे ज्यादा रसगुल्ला पसंद था। जब भी उन्हें रसगुल्ला खाने का मन होता तो वो अपने साथ अपने दोस्तों को भी ले जाया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagat Singh Birth Anniversary: Very interesting unknown facts of Bhagat Singh life motivational for youth
भगत सिंह

लांग शूज

  • भगत सिंह को लांग शूज(जूते) पहनने का बेहद शौक था। वो एक बेहद खुशदिल युवा थे जिनके शौक दूसरे युवाओं जैसे ही थे। अमृतसर के म्यूजियम में आज भी उनके लांग शूज रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
Bhagat Singh Birth Anniversary: Very interesting unknown facts of Bhagat Singh life motivational for youth
भगत सिंह

परिवार पर भी देते थे जान

  • क्रांतिकारियों के बारे में अक्सर लोगों की धारणा होती है कि उन्हें परिवार से इतर देश से प्यार होता है। लेकिन भगत सिंह देश के साथ परिवार से भी उतना ही प्यार करते थे। उनकी फांसी की खबर सुनते ही उनकी मां ने गुरुद्वारे में पाठ करवाया। इस बारे में जब भगत सिंह को मालूम हुआ तो उन्होंने अपनी मां से इसके बारे में बात की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed