फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yogurt Benefits: दही खाने से मिलते हैं कई लाजवाब फायदे, लेकिन इस बीमारी में दही का सेवन हो सकता है घातक!

Mon, 17 Mar 2025 03:36 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 17 Mar 2025 03:36 PM IST
सार

Benefits Of Eating Yogurt: दही में कई तरह के पोषक तत्व और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। दही का सेवन आप सर्दी या गर्मी में कभी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Many benefits of eating curd but it causes serious problems in sinus disprj
दही खाने के फायदे - फोटो : freepik

दही को दुनियाभर में सबसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। लैक्टोबैसिलस डेलब्रुइकी नामक जीवाणु संवर्धन द्वारा दूध के किण्वन से दही तैयार किया जाता है। दही में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और साथ ही साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

Many benefits of eating curd but it causes serious problems in sinus disprj
पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद - फोटो : freepik

दही खाने के कई फायदे हैं। दही एक तरह की प्रोबायोटिक है जो पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा विटामिन बी6 और बी12 होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Many benefits of eating curd but it causes serious problems in sinus disprj
साइनस में दही का सेवन बढ़ा सकता है तकलीफ - फोटो : freepik

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी ही एक बीमारी है साइनस, इस बीमारी में दही का सेवन तकलीफ बढ़ा सकता है। वैसे तो साइनस की समस्या आजकल आम हो गई है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Many benefits of eating curd but it causes serious problems in sinus disprj
साइनस में नाक बंद होने और सांस लेने में होती है परेशानी - फोटो : freepik

साइनस इंफेक्शन में सिरदर्द, चेहरे पर दबाव, नाक बंद होना, सिर दर्द, बलगम जमना और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं। बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है, जो साइनस इंफेक्शन में शरीर में कफ बढ़ाने का काम करती है। साइनस पीड़ित में बलगम पहले से ही ज्यादा बनता है, ऐसे में दही का सेवन करने से स्थिति और खराब हो सकती है, जिससे नाक बंद होने और सांस लेने में परेशानी की समस्या बढ़ सकती है।


जानिए इफ्तार में पपीता खाने के फायदे?

विज्ञापन
Many benefits of eating curd but it causes serious problems in sinus disprj
साइनस में असरदार हल्दी वाला दूध - फोटो : freepik

साइनस की समस्या लोगों में आमतौर पर बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण के कारण होती है। कुछ मामलों में दही में मौजूद बैक्टीरिया साइनस के संक्रमण को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों को बार-बार साइनस की समस्या होती है, उन लोगों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। 

 

साइनस में लोग दही की जगह गर्म पानी और हर्बल टी भी पी सकते हैं, इससे नाक और गले में जमे बलगम को साफ करने में मदद मिलती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो साइनस की सूजन को कम करने में मदद करते हैं होते है। इसलिए आप  हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं। वहीं तुलसी, अदरक और शहद जैसे तत्व भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और साइनस से राहत दिलाने में मदद करते हैं।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed