घर में नन्हे मेहमान का आना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता है। परिवार में खुशी का भरपूर माहौल होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही सारी तैयारी कर लेते हैं। फिर चाहे वो उनके कपड़े हो, खिलौने हो या फिर नाम हो। हालांकि, इन सब में सबसे अहम नाम होता है। माता-पिता बच्चे का ऐसा नाम रखते हैं, जो उसे सार्थक करे। आज के ट्रेंड को देखते हुए पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम काफी यूनिक रखना पसंद करते हैं।
यहां कुछ यूनिक और मॉडर्न नामों की लिस्ट दी गई है, जो आपके बेटे के लिए न केवल सुंदर और अर्थपूर्ण हैं, बल्कि उनका सकारात्मक प्रभाव भी हो सकता है। हर नाम के साथ उसका अर्थ और नाम रखने के पीछे का कारण भी बताया गया है ताकि आप अपने बेटे के लिए सबसे उपयुक्त नाम चुन सकें।
2 of 5
अपने बेटे के लिए चुनें परफेक्ट नाम
- फोटो : Freepik
यूनिक और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट
आर्वी
आर्वी नाम का अर्थ है शांति और सुंदरता का प्रतीक। यह नाम आपके बेटे को शांत स्वभाव और सुंदर व्यक्तित्व वाला बना सकता है।
वीहान
वीहान नाम का अर्थ है, नयी शुरुआत, सुबह की पहली किरण। यह नाम नए अवसरों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।आप अपने बेटे के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
3 of 5
अपने बेटे के लिए चुनें परफेक्ट नाम
- फोटो : Freepik
कियान
कियान नाम का अर्थ है। भगवान की कृपा, प्रकृति का उपहार। यह नाम आध्यात्मिकता और शांति से जुड़ा हुआ है। आप अपने बेटे के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
दिविज
इस नाम का अर्थ स्वर्ग से उत्पन्न है। यह नाम आपके बेटे को दिव्यता और विशेषता का एहसास कराएगा।
4 of 5
अपने बेटे के लिए चुनें परफेक्ट नाम
- फोटो : Freepik
ईहान
ईहान नाम का अर्थ उम्मीद, इच्छा और सफलता है। यह नाम सकारात्मक सोच और लक्ष्य प्राप्ति को दर्शाता है।
5 of 5
अपने बेटे के लिए चुनें परफेक्ट नाम
- फोटो : Freepik
अनय
अनय नाम का अर्थ भगवान विष्णु का नाम ही है। यह नाम शक्ति, साहस और दिव्यता का प्रतीक है। यह नाम आज-कल काफी ट्रेंड में है। आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।