फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi jayanti 2020: महात्मा गांधी के पोता-पोती कमा चुके हैं विदेश में नाम, जानिए उनके पूरे परिवार के बारें में

Fri, 02 Oct 2020 10:54 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi family tree sons grandsons all info about gandhiji kasturba gandhi family on gandhi jayanti 2020
gandhi jayanti 2020 - फोटो : BBC

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रुप में मनाया जाता है। इस दिन गांधी जी का जन्म हुआ था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए गांधी जी ने पूरे देश को एकजुटता के धागे में पिरोकर रखा। उन्होंने अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। देश के प्रति उनकी निष्ठा और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। गांधी जयंती के मौके पर उनके किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया जाता है। गांधी जी की पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था। आज गांधी जी का नाती-पोतो और बेटे बहुओं से से भरापूरा परिवार है। उनके पोते-पोती विदेश में भी नाम कमा चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि गांधी जी के परिवार में कौन-कौन है और क्या कर रहा है।

mahatma gandhi family tree sons grandsons all info about gandhiji kasturba gandhi family on gandhi jayanti 2020
gandhi ji

गांधी जी और कस्तूरबा गांधी के चार बेटे हरिलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास थे। इन्हीं से उनका वंश आगे बढ़ा। महात्मा गांधी को कोई बेटी नहीं थी। हरिलाल गांधी जी के सबसे बड़े बेटे थे ।इनका जन्म 1888 में हुआ था। इनकी पत्नी  का नाम गुलाबबेन था। इनसे उनके पांच बच्चे दो बेटियां और तीन बेटे हुए। उनकी बेटियों के नाम रानी और मनु बेटो का नाम शांतिलाल, कांतिलाल और रसिकलाल है। इनके बेटे शांतिलाल गांधी अमेरिका में बतौर कार्डियोवास्कुलर कार्यरत रहे हैं। हरिलाल के 4 पोते-पोतियां अनुश्रेया, प्रबोध, नीलम और नवमालिका हैं।
 

mahatma gandhi family tree sons grandsons all info about gandhiji kasturba gandhi family on gandhi jayanti 2020
gandhi ji

गांधीजी के दूसरे बेटे का नाम मणिलाल गांधी है, इनकी शादी सुशीलाबेन से  हुई थी। जिनसे इनके तीन बच्चे सीता, इला और अरुण हैं। इनकी बेटी इला शांति साउथ अफ्रीका में सांसद पद रहकर कार्य कर चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahatma gandhi family tree sons grandsons all info about gandhiji kasturba gandhi family on gandhi jayanti 2020
gandhi jayanti 2020

गांधी जी के तीसरे बेटे रामदास की पत्नी का नाम निर्मला है। जिनसे इनके तीन बच्चे कनु गांधी, उषा गांधी और सुमित्रा गांधी है

विज्ञापन
mahatma gandhi family tree sons grandsons all info about gandhiji kasturba gandhi family on gandhi jayanti 2020
महात्मा गांधी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

गांधी जी के सबसे छोटे सुपुत्र देवदास गांधी की शादी सी. राजागोपालचारी की बेटी लक्ष्मी से हुई। जिनसे इनके चार बच्चे गोपाल कृष्ण, रामचंद्र, तारा और राजमोहन हुए। इनके बेटे गोपालकृष्ण गांधी आईएस ऑफिसर थे, जो अब रिटायर्ड हैं। रामचंद्र की बेटी का नाम लीला है जो गांधी ब्राउन यूनिवर्सिटी, शिकागो यूनिवर्सिटी और ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को शिक्षा दे चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed