सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। इसी महीने में भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस महीने सावन की शिवरात्रि श्रावण 9 अगस्त यानि गुरुवार के दिन पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के वक्त किन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए...
भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना दाता है। इसके अलावा पूजा करते समय भूलकर भी काले कपड़े न पहनें। बताया गया है कि भोलेनाथ को काला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। काले वस्त्र से वे क्रोधित हो जाते हैं।
शिव जी की अराधना करते समय अगर हरे कपड़े नहीं है तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र धारण कर सकते हैं।
सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। एक बात का खास ख्याल रखें आपके कपड़े सूती के हो, क्योंकि इन्हें शुद्ध माना जाता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि ये हल्के और आरामदायक होते हैं जिस वजह से पूजा करते वक्त ध्यान नहीं भटकता।
पुरुषों को पूजा करते समय धोती पहननी चाहिए, क्योंकि मंत्रोच्चार करते हुए पुरुषों को दो से अधिक वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए।