आज के दौर में कौन अमीर नहीं बनना चाहता? कौन पैसे नहीं कमाना चाहता? लेकिन क्या पैसे कमाना इतना आसान है? पैसे कमाने के लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं, तब जाकर कहीं चंद पैसे हमें मिल पाते हैं। लेकिन क्या आप एलन मस्क के बारे में जानते हैं? जी हां, वहीं एलन मस्क जो मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इन दिनों उनकी चर्चा हर तरफ है, हर कोई जानना चाहता है कि उनके पास कितनी संपत्ति है। आखिर उनकी लाइफस्टाइल कैसी है। तो चलिए हम आपको एलन मस्क के बारे में बताते हैं, जिनसे आप उनके बारे में काफी कुछ जान पाएंगे।
{"_id":"6033537437668d5db546eb2d","slug":"learn-the-lifestyle-of-the-world-richest-man-elon-musk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की लाइफस्टाइल, महज 12 साल की उम्र में कमाए थे 500 डॉलर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
जानें दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की लाइफस्टाइल, महज 12 साल की उम्र में कमाए थे 500 डॉलर
Mon, 22 Feb 2021 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : instagram.com/elonmusk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलन मस्क
- फोटो : instagram.com/elonmusk
कौन हैं एलन मस्क?
- अमेरिका की कार निर्माता कंपनी टेस्ला इंक का नाम तो आपने सुना ही होगा। एलन मस्क इसी कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं। इसके अलावा वो अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के भी फाउंडर हैं। अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए एलन जाने जाते हैं। बताया जाता है कि जब एलन महज 12 साल के थे, तो उन्होंने एक वीडियो गेम बनाया था और इस गेम का नाम उन्होंने ब्लास्टर रखा था, और इसे उन्होंने 500 डॉलर में बेच दिया था। यही नहीं, सिर्फ 30 साल की उम्र में ही एलन अरबपति बने थे।
एलन मस्क
- फोटो : Twitter/Elonmusk
जब एक महीने में कमाए थे 94,500 करोड़
- दुनिया के कई अमीर व्यक्ति हर दिन लाखों-करोड़ों की कमाई करते हैं, लेकिन साल 2020 में एलन मस्क ने हर किसी को उस वक्त हैरान कर दिया, जब उन्होंने एक महीने में 94,500 करोड़ रुपये कमा लिए। ब्लूमबर्ग ने जो आंकड़े जारी किए थे, उसके मुताबिक एलन की कंपनी टेस्ला के शेयर में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। इसके बाद एलन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जहां साल 2020 की शुरुआत में एलन मस्क दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 45वें पायदान पर थे, वहीं मौजूदा समय में वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में नंबर वन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
elon musk tesla cars
- फोटो : Social Media
इतनी है संपत्ति
- एलन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन का रियल टाइम नेटवर्थ लगभग 10 बिलियन डॉलर घट गया है। लेकिन अब भी उनकी संपत्ति 190 डॉलर के आसपास है, जिसके कारण वो अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, 188 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमेजन के सीईओ जेफ बोजोस दूसरे पायदान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : Social Media
महंगी कारों से लेकर प्लेन तक
- एलन मस्क रॉयल लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास आलीशान घर और कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। यही नहीं, एलन के पास जी650 विमान भी है, जिसकी कीमत 500 करोड़ है। एलन इसी जी650 विमान से सफर करते हैं। उनके घर से लेकर दफ्तर तक उनकी सेवा के लिए तमाम लोग हमेशा लगे रहते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि एलन के पास कनाडा, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका की नागरिकता है। एलन मस्क को किताबें पढ़ने का भी काफी शौक है।