{"_id":"603242aa8ebc3ee96c5de936","slug":"mark-zuckerberg-and-priscilla-chan-love-story-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प है मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की लव स्टोरी, वॉशरूम की वेटिंग लाइन में हुआ था प्यार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
दिलचस्प है मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की लव स्टोरी, वॉशरूम की वेटिंग लाइन में हुआ था प्यार
एक समय था जब मार्क जुकरबर्ग को उनके परिवार वालों और दोस्तों के अलावा कोई नहीं जानता था, लेकिन आज उन्हें दुनिया जानती है और इसकी वजह है फेसबुक। मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के सह-संस्थापक हैं और उसी की वजह से आज वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं। उनके पास सात लाख 20 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है। फेसबुक की शुरुआत उन्होंने तब की थी, जब वह विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उसी समय पहली बार उनकी मुलाकात प्रिसिला चान से हुई थी, जो बाद में उनकी पत्नी बनीं। आइए जानते हैं मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की लव स्टोरी के बारे में...
2 of 5
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान
- फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
बात 2003 की है। मार्क और प्रिसिला दोनों एक पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन वो एक दूसरे को जानते नहीं थे। उनकी मुलाकात तब हुई थी, जब दोनों वॉशरूम के लिए वेटिंग लाइन में लगे थे। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर बाद में दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और कई सालों तक डेट किया।
3 of 5
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान
- फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
19 मई, 2012 मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन था। इसी दिन उन्होंने शादी की थी, लेकिन उनकी शादी के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी शादी में शामिल होने आए मेहमानों को ये पता ही नहीं था कि वो मार्क और प्रिसिला की शादी में शामिल होने जा रहे हैं। मेहमानों को लग रहा था कि वो प्रिसिला की ग्रेजुएशन पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मार्क जुकरबर्ग और उनका परिवार
- फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की दो बेटियां हैं। साल 2015 में प्रिसिला ने पहली बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम मैक्सिमा चान जुकरबर्ग है। वहीं, उनकी दूसरी बेटी 2017 में हुई थी, जिसका नाम अगस्त चान जुकरबर्ग है। मार्क जुकरबर्ग ने एक बार एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी पत्नी का तीन बार मिसकैरेज हो चुका है। यह बात उन्होंने मैक्सिमा के जन्म से पहले बताई थी।
विज्ञापन
5 of 5
मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान
- फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला को स्विमिंग का बहुत शौक है। वह जब भी मार्क के साथ कहीं छुट्टियां बिताने जाती हैं, तो समुद्र में स्विमिंग जरूर करती हैं। वह समुद्र में सर्फ बोर्ड के साथ स्टंट करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें हैं, जिसमें आप उन्हें पानी में स्टंट करते देख सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।