{"_id":"60339ebc4c772e49bc3e3556","slug":"learn-everything-about-chetan-sakariya-will-show-his-power-in-ipl-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता थे टेंपो ड्राइवर और घर में नहीं था टीवी, अब आईपीएल-2021 में कमाल दिखाएंगे चेतन सकारिया, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
पिता थे टेंपो ड्राइवर और घर में नहीं था टीवी, अब आईपीएल-2021 में कमाल दिखाएंगे चेतन सकारिया, जानें इनके बारे में सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
chetan sakariya
- फोटो : Twitter/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हममें से कई लोग ऐसे होंगे, जिन्हें बचपन से ही हर सुख-सुविधाएं मिली होंगी। हमने जिस चीज की भी इच्छा की होगी वो हमें मिल जाती होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनकी जिंदगी बड़ी कठिनाईयों के बीच गुजरी है। इन्ही में से एक हैं चेतन सकारिया। भले ही चेतन को आईपीएल-2021 में खेलने का मौका मिला हो। लेकिन चेतन ने जो दिन देखे हैं, उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लेकिन आज चेतन जो कुछ भी हैं, वो अपनी मेहनत के दम पर हैं। तो चलिए आपको चेतन के बचपन से लेकर अब तक की जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। तो चलिए जानते हैं।
2 of 5
आईपीएल 2021 नीलामी
- फोटो : twitter/IPL
दरअसल, सौराष्ट्र के लेफ्टआर्म तेज गेंदबाज चेतन सकारिया इस साल होने वाले आईपीएल-2021 में खेलते हुए नजर आएंगे। बीते गुरुवार को उनका नाम आईपीएल-2021 की नीलामी में आया, और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ में खरीद लिया। इसके बाद से ही चेतन की चर्चा हर तरफ होने लगी। जहां एक तरफ लोगों ने चेतन को फोनकर बधाईयां दी, तो वहीं दूसरी तरफ चेतन के बचपन से लेकर अब तक के संघर्ष के बारे में कई बातें सामने आई, जो हर किसी को सिखाती हैं कि अगर आप किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो फिर आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं हो सकती।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
भले ही आज चेतन का नाम हर कोई ले रहा है, भले ही वो आईपीएल-2021 में खेलेंगे। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बेहद कठिन था। शुरुआत से ही चेतन और उनके परिवार ने आर्थिक तंगी देखी, लेकिन चेतन ने अपने सपनों में किसी चीज को रुकावट नहीं बनने दिया। चेतन के पिता गुजरात के वरतेज में एक टेंपो चालक थे। हालांकि, दो साल पहले उन्होंने ये काम छोड़ दिया था। यही नहीं, आपको जानकर हैरान होगी कि चेतन के घर में पांच साल पहले तक टेलीविजन तक नहीं था, जिसके कारण चेतन मैच देखने अपने दोस्त के घर जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chetan Sakariya
- फोटो : Facebook/Alhaj Mohammed Faisal Khan
इसी साल जनवरी महीने में चेतन के छोटे भाई राहुल ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे, और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था। वहीं, जब चेतन घर वापस आए, तब भी उसके कई दिनों बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें इस बारे में बताया था। चेतन कहते हैं कि अगर आज उनके भाई साथ होते तो, उन्हें काफी खुशी होती। चेतन के साथ जो हुआ उसका दर्द वो और उनके घरवालों के अलावा कोई नहीं समझ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
chetan sakariya
- फोटो : Facebook/Akshay Bandekar
पिछले साल आईपीएल-2020 यूएई में खेला गया था, जहां चेतन भी बतौर नेट गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ वहां गए थे। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ साइम कैटिच और माइक हेसन को काफी प्रभावित किया था। वहीं, चेतन का कहना है कि अब जब उन्हें पैसे मिलेंगे, तो वो एक अच्छी कॉलोनी में अपना घर खरीदेंगे। भले ही चेतन ने अब तक काफी दुख देखे, लेकिन अब वो दुनिया को अपनी धारदार गेंदबाजी का दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।