फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leap Year 2020: जानिए क्या होता है लीप डे, Google ने Doodle बनाकर किया सेलिब्रेट

Sat, 29 Feb 2020 01:16 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 29 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Leap Day, Leap Year 2020 Day 29 February 2020 What Is Leap Day Google Celebrates With A Doodle
Leap Day - फोटो : Google

इंटरनेट की दुनिया का मशहूर सर्च इंजन Google किसी भी खास दिन के जश्न को मनाने के लिए कुछ न कुछ नया तरीका जरूर ढूंढता है। गूगल उस खास दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए एक स्पेशल डूडल जरूर बनाता है। आज इस साल के फरवरी महीने का 29वां दिन है, जिसे लीप डे के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आज गूगल ने भी लीप डे को ध्यान में रखते हुए एक खास डूडल बनाया है। आइए जानते हैं गूगल के इस खास डूडल समेत लीप डे के बारे में...

Leap Day, Leap Year 2020 Day 29 February 2020 What Is Leap Day Google Celebrates With A Doodle
Leap Day - फोटो : Pixabay

गूगल ने हरे और पीले रंग का इस्तेमाल करते हुए इस डूडल को बनाया है। गूगल ने पहले O में 28 लिखा है, दूसरे O में 29 और उसके बाद G में 1 लिखा है। आपको बता दें कि पिछला लीप डे 2016 में था। आज के बाद अब यह दिन साल 2024 में आएगा।

Leap Day, Leap Year 2020 Day 29 February 2020 What Is Leap Day Google Celebrates With A Doodle
Leap Day - फोटो : Google

हर चौथे साल में फरवरी 28 के बजाय 29 दिन होते हैं। साथ ही साल में कुल दिनों की संख्या 365 के बजाय 366 होती है। 2020 से पहले 2016 में फरवरी 29 दिनों की थी और आगे 2024 लीप ईयर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leap Day, Leap Year 2020 Day 29 February 2020 What Is Leap Day Google Celebrates With A Doodle
Leap Day - फोटो : Pixabay

आखिर एक दिन बढ़ता क्यों है?

  • एक कैलेंडर पृथ्वी के मौसम के अनुरूप होता है। एक कैलेंडर में दिनों की संख्या, पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय के बराबर होती है।
  • दरअसल पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 365.242 दिनों का समय लगता है। लेकिन हर साल में आमतौर पर केवल 365 दिन होते हैं। अब यदि पृथ्वी के द्वारा लगाए गए अतिरिक्त समय 0.242 दिन को 4 बार जोड़ा जाए तो यह समय एक दिन के बराबर हो जाता है।
  • इसलिए चार वर्षों में लगभग एक पूर्ण दिन हो जाता है और कैलेंडर में हर चार साल में एक बार अतिरिक्त दिन जोड़ा जाता है। इसी साल को लीप ईयर कहते हैं।
विज्ञापन
Leap Day, Leap Year 2020 Day 29 February 2020 What Is Leap Day Google Celebrates With A Doodle
कैलेंडर - फोटो : Pixabay
  • देखने में यह गलत लग सकता है। लेकिन इस गलती को ग्रेगोरियन कैलेंडर के जरिए सुधारा गया। यह वही कैलेंडर है जिसे हम आज अपने घरों की दीवारों पर लगाते हैं या मोबाइल पर तारीख देखकर अपनी योजनाएं बनाते हैं।
  • साल 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर पेश किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed