फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम की एक पोस्ट पर 8-10 करोड़ लेते हैं ये दिग्गज, इंडिया के ये सितारे कमाते हैं करोड़ों

Thu, 27 Feb 2020 02:08 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:08 PM IST
सार

जानिए इंस्टाग्राम की कहानी और इसकी शुरुआत
इंस्टाग्राम से करोड़ों कमाने वाले टॉप स्टार्स और सेलिब्रिटी
कौन कमाता है सबसे ज्यादा और किस पायदान पर हैं विराट कोहली
आप भी कमा सकते हैं करोड़ों, बस समझ लीजिये कुछ टिप्स

विज्ञापन
Instagram highest paid celebrities in world know ronaldo Kohli and priyanka chopra earnings
इंस्टाग्राम के करोड़पति - फोटो : Amar Ujala

अमेरिकी मॉडल और गायिका काइली जेनर हों, भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली या फिर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, इन जैसी कई हस्तियां इंस्टाग्राम से करोड़ों कमा रही हैं।अपनी फोटोग्राफ्स शेयर करना और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को समझने का बड़ा प्लेटफार्म बन गया है इंस्टाग्राम। युवा सोशल मीडिया यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम पहली पसंद बनता जा रहा है। आइए जानते हैं इंस्टाग्राम की पूरी कहानी और आप कैसे बन सकते हैं इससे करोड़पति-

जानिए इंस्टाग्राम की कहानी और इसकी शुरुआत

Instagram highest paid celebrities in world know ronaldo Kohli and priyanka chopra earnings
इंस्टाग्राम की कहानी - फोटो : Amar Ujala

तारीख 6 अक्टूबर साल 2010 को इंस्टाग्राम की लॉन्चिंग हुई, संस्थापक और सीईओ केविन सिस्ट्रोम हैं। जो आज करीब एक बिलियन से भी ज्यादा लोगों और दुनिया की मशहूर सेलिब्रिटीज की खास पसंद हैं। इंस्टाग्राम ने तस्वीर को शेयर करने से लेकर उसके प्रस्तुत करने के स्टाइल को ही बदल दिया। एप्पल एप के माध्यम से इसकी शुरुआत हुई थी। मकसद था मोबाइल फोटोग्राफी को नए अंदाज में पेश करना।

  • युवाओं की पहली पसंद बन गया है इंस्टाग्राम।
  • इंस्टाग्राम का नाम इंस्टेंट और टेलीग्राम को मिलाकर बनाया गया है।
  • इंस्टाग्राम की खास बात यह है कि आप बिना पर्सनल जानकारी दिए इस पर अपनी तस्वीर शेयर कर सकते हैं।
  • लॉन्चिंग के 9 महीने बाद ही इंस्टाग्राम के 7 मिलियन यूजर्स हो गए थे।
  • साल 2012 में फेसबुक ने इंस्टाग्राम को 6415 करोड़ में खरीद लिया था।
  • 2019 में  इंस्टाग्राम ने इसके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 700 करोड़ हो गई और इसके साथ ही इंस्टाग्राम ने ट्विटर और स्नैपचैट को पीछे छोड़ दिया है।
  • मगर केविन सिस्ट्रोम की देखरेख में इंस्टा एक इंडीपेंडेंट कंपनी जैसा ही चलता है।

परिचय: केविन सिस्ट्रोम

Instagram highest paid celebrities in world know ronaldo Kohli and priyanka chopra earnings
इंस्टाग्राम हीरो केविन सिस्ट्रोम - फोटो : Amar Ujala
  • केविन सिस्ट्रोम का जन्म 30 दिसंबर 1983 में हुआ था।
  • इनकी मां जिपकार मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं।
  • केविन सिस्ट्रोम के पिता टीजेएक्स नाम की कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसीडेंट थे।
  • स्कूल के समय से ही केविन सिस्ट्रोम कंप्यूटर प्रोग्रामिंग को बहुत पसंद करते थे, खासकर कंप्यूटर गेमिंग को।
  • टेक्नोलॉजी के प्रति उनकी दिलचस्पी उनकी मां जिपकार के कारण बढ़ती गई।
  • जब केविन कॉलेज में पहुंचे तो उन्होंने कंप्यूटर साइंस को चुना मगर बाद में मैंनेजमेंट साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम की तरफ उनका रुझान बढ़ता चला गया।
  • केविन पढ़ने में बहुत होनहार थे और उन 12 स्टूडेंट्स में से एक थे जिनका चयन स्टेडफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रोग्राम में हुआ और यहां पर उन्हें पहली बार स्टार्टअप के बारे में अनुभव हुआ।
  • साल 2006 में केविन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एसोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर गूगल से की थी।
  • केविन सिस्ट्रोम ने गूगल कैलेंडर, जीमेल और स्प्रेडशीट आदि पर काम किया।
  • साल 2009 में केविन सिस्ट्रोम की जिंदगी में बड़ा मोड़ आया जब उन्होंने nextstop.com नामक स्टार्टअप में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।  
  • केविन ने 'बर्बन' नाम के आइडिया पर काम करना शुरू किया जो कि फोरस्कॉयर और फ्लिकर का मिलाजुला रूप था। यह ऐसा ऐप था जिसपर यूजर्स अपनी लोकेशन पर आधारित तस्वीरें शेयर कर सकते थे।
  • इस प्रोजेक्ट में उन्हें 500,000 डॉलर की फंडिंग मिली।
  • तस्वीर को खूबसूरत बनाने के लिए उसके फिल्टर पर भी काम किया गया।
शुरुआत में यह ऐप केवल आईफोन यूजर्स के लिए थी।
  • दिन रात की मेहनत के बाद 6 अक्टूबर 2010 को इंस्टाग्राम लॉन्च हुआ।
  • फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने केविन सिस्ट्रोम को ऑफर भी दिया था।
  • ट्विटर ने भी 500 डॉलर मिलियन में इंस्टा को खरीदने का ऑफर केविन सिस्ट्रोम को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम की करोड़पति हस्तियां, जो बन गए इंस्टा से करोड़ों के मालिक

Instagram highest paid celebrities in world know ronaldo Kohli and priyanka chopra earnings
अमेरिकी मॉडल काइली जेनर - फोटो : Amar Ujala

इसमें अमेरिकी मॉडल काइली जेनर पहले पायदान पर हैं।

  • रैंक-1
  • नाम- काइली जेनर
  • देश -अमेरिका
  • पेशा- मॉडल और बिजनेस वुमन
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 8.73 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 163 करोड़
विज्ञापन

दूसरे पायदान पर हैं अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे।

Instagram highest paid celebrities in world know ronaldo Kohli and priyanka chopra earnings
अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे - फोटो : Amar Ujala
  • रैंक- 2
  • नाम- एरियाना ग्रांडे
  • देश - अमेरिका
  • पेशा- गायक
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 6.86 करोड़ लगभग
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 176 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed