Nagarjuna Son’s Naga Chaitanya And Akhil Akkineni Lifestyle: दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगा स्टार नागार्जुन अपने दौर के बड़े अभिनेता रहे हैं। नागार्जुन ने टाॅलीवुड के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। नागार्जुन की फैन फॉलोइंग हिंदी और साउथ सिनेमा दोनों में ही देखने को मिलती है लेकिन क्या नागार्जुन के परिवार में दो और सुपर स्टार हैं, जो इन दिनों फिल्म जगत में नागार्जुन से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। दरअसल, नागार्जुन के दो बेटे हैं। दोनों ही अभिनेता है और दक्षिण भारतीय फिल्मों का बड़ा नाम हैं। नागार्जुन के बड़े बेटे का नाम नागा चैतन्य है और छोटे बेटे का नाम अखिल अक्किनेनी है। वैसे तो नागार्जुन के दोनों बेटों का मां अलग हैं। जहां नागा चैतन्य नागार्जुन की पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे हैं, जो कि दिग्गज कलाकार वेंकटेश्वर की बहन हैं तो वहीं अखिल अक्किनेनी की मां अमला अक्किनेनी नागार्जुन की दूसरी पत्नी है। नागा चैतन्य हों या अखिल अक्किनेनी, दोनों ने ही फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। चलिए जानते हैं नागार्जुन के दोनों बेटों में ज्यादा कौन कमाता है। नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी की कुल संपत्ति कितनी है?
सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: नागार्जुन के बेटे करते हैं कितनी कमाई? जानें नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी की नेट वर्थ
नागा चैतन्य की कमाई
नागा चैतन्य फिल्मों के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। वह सालाना 25 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं नागा चैतन्य ने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
नागा चैतन्य की नेट वर्थ
नागा चैतन्य तेलुगू सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होने कम समय में भी करोड़ों की संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य लगभग 154 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। नागा चैतन्य के पास दुनिया की सबसे महंगी कार और बाइकों का शानदार कलेक्शन है।
अखिल अक्किनेनी की कमाई
केवल 6 फिल्मों से ही तेलुगू सिनेमा में अखिल अक्किनेनी सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए। अखिल एक फिल्म के लिए पांच से छ: करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। वहीं कई ब्रांड प्रमोशन और टीवी विज्ञापनों से भी अखिल कमाई करते हैं। अखिल अक्किनेनी एक ब्रांड शूट के लिए लगभग एक करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
अखिल अक्किनेनी की नेट वर्थ
बात करे नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी की कुल संपत्ति की तो वह 59 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सालाना अखिल सात करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अखिल अक्किनेनी 'हैदराबाद फुटबॉल लीग' और साउथ इंडिया शाॅपिंग माॅल के ब्रांड एंबेसडर हैं।