फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gas Stove Cleaning Tips: गैस का चूल्हा हो गया काला तो इसे ऐसे चमकाएं, हर गृहणी के लिए जरूरी हैं ये टिप्स

Sun, 15 Sep 2024 01:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Sep 2024 01:10 PM IST
सार

खाना बनाते-बनाते अगर आपकी गैस का चूल्हा भी बिल्कुल काला हो गया है तो कुछ टिप्स फॉलो करके आप इसे चमका सकते हैं। 

विज्ञापन
Kitchen Cleaning Tips in hindi tips for clean gas stove in easy way in hindi
गैस का चूल्हा हो गया काला तो इसे ऐसे चमकाएं - फोटो : iStock

Gas Stove Cleaning Tips: रसोई में खाना-चाय बनाते-बनाते अक्सर कुछ न कुछ गैस चूल्हे पर गिरता रहता है। चूल्हा काफी गर्म होने की वजह से आप तुरंत उसे साफ नहीं कर सकते। जब ये ठंडा हो जाता है, तो धीरे-धीरे ये कालेपन में बदल जाता है, जिसकी वजह से गैस का चूल्हा काफी गंदा लगने लगता है। कई बार तो ये कालापन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि चूल्हा सही से जल भी नहीं पाता। चूल्हे के इस कालेपन को निकालना काफी मुश्किल काम होता है।



यदि आप अपने गैस के चूल्हे को फिर से नया जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं तो उसकी सफाई का खास ध्यान रखें। नियमित सफाई से चूल्हे की उम्र भी बढ़ती है और रसोई साफ-सुथरी बनी रहती है। यदि गैस का चूल्हा काला हो गया है और आप उसे साफ व चमकदार बनाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तरीके न केवल चूल्हे की सफाई करेंगे बल्कि उसे नई जैसी चमक देंगे।

Kitchen Cleaning Tips in hindi tips for clean gas stove in easy way in hindi
गैस का चूल्हा हो गया काला तो इसे ऐसे चमकाएं - फोटो : iStock

सिरका और बेकिंग सोडा

गैस चूल्हा साफ करने के लिए आप सबसे पहले गैस के बर्नर और स्टोव को अलग कर लें। अब एक कटोरी में बेकिंग सोडा और सिरका मिक्स करें। दोनों चीजें मिक्स करने पर झाग बनने लगेगा। इस पेस्ट को चूल्हे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे स्क्रबर या ब्रश की मदद से साफ कर लें। इससे आपका चूल्हा चमक उठेगा।

Kitchen Cleaning Tips in hindi tips for clean gas stove in easy way in hindi
गैस का चूल्हा हो गया काला तो इसे ऐसे चमकाएं - फोटो : istock

नींबू और नमक

 चूल्हे के जिद्दी कालेपन को दूर करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नींबू के रस को थोड़े से नमक के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को चूल्हे पर रगड़ें, फिर कुछ समय के लिए छोड़ दें। लगभग बीस मिनट के बाद इसे गीले कपड़े से साफ करें। इससे भी आपकी गैस चमक जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Cleaning Tips in hindi tips for clean gas stove in easy way in hindi
गैस का चूल्हा हो गया काला तो इसे ऐसे चमकाएं - फोटो : istock
बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट और गर्म पानी

बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट लेकर उसे थोड़े से गर्म पानी में मिलाएं। बर्नर और स्टोव पर इस मिश्रण को डालें और स्क्रबर से साफ करें। गर्म पानी चूल्हे के कालेपन और चिकनाई को कम करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
Kitchen Cleaning Tips in hindi tips for clean gas stove in easy way in hindi
गैस का चूल्हा हो गया काला तो इसे ऐसे चमकाएं - फोटो : amar ujala

सिरका और पानी का मिश्रण

इस पेस्ट को तैयार करने के लिए बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में डालकर पूरे चूल्हे पर छिड़कें। कुछ देर के बाद चूल्हे को साफ कपड़े से साफ करें। सिरका कीटाणुओं को मारता है और चूल्हे को चमकदार बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed