फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अंबानी परिवार की बेटी का घर है महल जैसा, जानिए ईशा अंबानी की नेटवर्थ

Sun, 20 Nov 2022 03:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani Net Worth bungalow price Celebrity Lifestyle
isha ambani - फोटो : instagram/isha.ambhani

रिलायंस जिओ के मालिक मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। इतना ही नहीं फोर्ब्स सूची में मुकेश अंबानी टाॅप 10 अमीरों में शामिल हैं। मुकेश अंबानी और उनके परिवार की लग्जरी लाइफ हर आम इंसान जीने के सपने देखता है। जब पिता इतने अमीर हों तो उनके बच्चों की लाइफ कैसी होगी? अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं तो आपको मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बिजनेसमैन मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में हुई थी। इस शादी पर दुनिया भर की नजर थी। लगभग 100 मिलियन डॉलर यानि 720 करोड़ रुपये ईशा अंबानी की शादी में खर्च किए गए थे। ईशा अंबानी की लाईफ किसी राजकुमारी से कम नहीं होगी। चलिए जानते हैं कि शादी से पहले माता पिता का अपार संपत्ति और शादी के बाद एक बड़े बिजनेसमैन परिवार की बहू बनी ईशा अंबानी का घर कैसा है, उनके पास खुद की कितनी संपत्ति है? और वह कितनी लग्जरी लाइफ जीती हैं?

Isha Ambani Net Worth bungalow price Celebrity Lifestyle
isha ambani - फोटो : instagram/isha.ambhani

ईशा अंबानी का बंगला

वैसे तो ईशा अंबानी शादी से पहले अपने परिवार के साथ पिता मुकेश अंबानी के घर मुंबई के एंटीलिया में रहती थी, लेकिन शादी के बाद पति पीरामल के साथ रहती हैं। वर्ली में स्थित इस बंगले का नाम गुलिटा' है। इस बंगले को हिंदुस्तान यूनिलीवर से साल 2012 में खरीदा गया था। इस आलीशान बंगले की कीमत उस समय लगभग 10 अरब डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये थी, जिसे ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने चुकाया था।

अब इस महल जैसे बंगले की कीमत कंस्ट्रक्शन के बाद अधिक बढ़ गई है। पांच मंजिला ये बंगला 50 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। घर में तीन बेसमेंट, पार्किंग, एक फ्लोर पर गार्डन और एयर वाटर बाॅडी है। घर में कई बेडरूम, स्टडी रूम, स्विमिंग पूल, ड्रेसिंग रूम और सभी लग्जीरियस सुविधाएं हैं।

Isha Ambani Net Worth bungalow price Celebrity Lifestyle
isha ambani - फोटो : instagram/isha.ambhani

ईशा अंबानी की नेटवर्थ

ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद को संभालती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 668 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani Net Worth bungalow price Celebrity Lifestyle
ईशा और आकाश अंबानी - फोटो : फॉर्च्यून

उनकी इनकम का जरिया

ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की शेयर होल्डर हैं। इसके अलावा साल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में आजियो फैशन ऑनलाइन ब्रांड को लॉन्च किया गया। ईशा अंबानी उसकी मालकिन हैं। साल 2021 अक्टूबर में ईशा अंबानी ने रिलायंस ब्रांड्स के जरिए फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन ब्रांड में निवेश करते हुए 40 परसेंट की हिस्सेदारी खरीद ली।

विज्ञापन
Isha Ambani Net Worth bungalow price Celebrity Lifestyle
isha ambani - फोटो : instagram/isha.ambhani

ईशा अंबानी की पसंद

स्कूल के दिनों से ही ईशा अंबानी को फुटबॉल पसंद है। ईसा पियानो भी बजाती हैं। इसके अलावा ईशा को मां नीता अंबानी की तरह ही फैशन ब्रांड्स में काफी रूचि है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed