फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2021: क्या खाली पेट कर सकते हैं योगासन? योग से जुड़े ये नियम आपको जानने चाहिए

Mon, 21 Jun 2021 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Jun 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 Rule Know here whether you can do yoga on an empty stomach
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : Pixabay

योग हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में जहां लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई खास चीजें करते हैं, तो वहीं लोगों का झुकाव योग की तरफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग योग कर रहे हैं और इसके फायदे पाकर काफी खुश भी हैं। कोई घर पर योग करता है, तो कोई योगा क्लास में जाता है ताकि खुद को स्वस्थ और फिट रख सके। आज के दौर में हर कोई योग से जुड़ा हुआ है। योग के महत्व को पहचानते हुए ही और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि योग करने से शरीर को लाभ मिलते हैं, लेकिन इस बात को समझना जरूरी है कि योग करते समय किन-किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- क्या खाली पेट योग कर सकते हैं? योग करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए? तो चलिए इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

International Yoga Day 2021 Rule Know here whether you can do yoga on an empty stomach
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : Pixabay

योगसान से पहले क्या खा सकते हैं?

  • अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि योग से पहले क्या खाएं? तो अगर आप सुबह उठकर चाय पीने के शौकीन हैं, तो आप चाय पीकर योगासन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह योग करने से 2 घंटे पहले दलिया या फिर ओट्स का सेवन कर सकते हैं, योग करने से आधे घंटे पहले आप जूस या ग्लूकोज पी सकते हैं और एक घंट पहले तक आप दही का सेवन भी कर सकते हैं।
International Yoga Day 2021 Rule Know here whether you can do yoga on an empty stomach
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : Pixabay

योग के बाद क्या खा सकते हैं?

  • योग करने के बाद आप हेल्दी नाश्ता कर सकते हैं, जो पौष्टिक गुणों से भरपूर हो। इसके लिए आप दलिया, ब्रेड बटर, दूध, दही, ओट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह नाश्ता करने के बाद और दोपहर का खाना खाने से पहले वाले समय के बीच में आप फलों का सेवन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 Rule Know here whether you can do yoga on an empty stomach
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : Pixabay

खाली पेट कर सकते हैं योग?

  • योग हमारे शरीर को लाभ देता है, लेकिन हमें इस बात का ध्यान देना है कि खाने के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए। फिर चाहे समय सुबह हो, शाम हो या कोई और। इसकी जगह पर खाने के लगभग 3 घंटे बाद ही योग करना चाहिए। योग करने का सबसे सही समय सुबह का माना जाता है। इस समय अगर खाली पेट योग किया जाए, तो ये शरीर को काफी फायदे देता है।
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 Rule Know here whether you can do yoga on an empty stomach
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : iStock

वहीं, अगर आपके पास सुबह योग करने का समय नहीं है, तो आप रात को भी योग कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात को खाना खाने से आधे घंटे पहले योग करना चाहिए। इस दौरान आपका पेट भरा नहीं होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed