फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2021: जानें कब हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत, क्या है इसका इतिहास और महत्व

Sun, 20 Jun 2021 08:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 20 Jun 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
fathers day 2021 date history significance do you know History and Significance of Fathers Day
फादर्स डे 2021 - फोटो : अमर उजाला

हमारे जीवन में कई रिश्ते होते हैं, जिन्हें हम जिंदगी भर निभाते हैं। हर रिश्ते की अपनी अहमियत होती है। जैसे-भाई-बहन का रिश्ता, चाचा-ताऊ का रिश्ता, मामा-मामी का रिश्ता आदि। लेकिन जब बात पिता के साथ रिश्ते की आती है, तो इसका महत्व बाकी सबसे अलग हो जाता है। हमारे जीवन में पिता का रोल बेहद अहम होता है, उनका होना ही हमारी जिंदगी को बेहतर दिशा दिखाने के लिए काफी माना जाता है। एक मां के साथ-साथ पिता भी अपने बच्चे के पालन-पोषण, उसकी बेहतर शिक्षा, उसकी अच्छी परवरिश आदि के लिए वो सबकुछ करते हैं, जो जरूरी है। ऐसे में हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को पिता के सामान में फादर्स डे मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने पिता के प्रति अपना प्रेम प्रकट करते हैं, उनके लिए किए गए कार्यों के लिए पिता को धन्यावाद आदि करते हैं। तो चलिए आपको इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में बताते हैं।

fathers day 2021 date history significance do you know History and Significance of Fathers Day
फादर्स डे 2021 - फोटो : istock

ये है इस दिन का इतिहास

  • बात जब भी फादर्स डे के इतिहास को लेकर आती है तो इतिहासकारों का इसको लेकर एक मत नहीं है। सभी लोग फादर्स डे को मनाने के दिन को लेकर अलग-अलग दिनों का उल्लेख करते हैं। जहां एक तरफ कुछ मानते हैं कि साल 1907 में पहली बार वर्जीनिया में फादर्स डे मनाया गया था, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ का मानना है कि 19 जून 1910 में वाशिगंटन में सबसे पहले फादर्स डे मनाया गया।
fathers day 2021 date history significance do you know History and Significance of Fathers Day
फादर्स डे 2021 - फोटो : अमर उजाला

कहा जाता है कि साल 1924 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने फादर्स डे पर अपनी सहमति दी थी, जिसके बाद 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। तभी से हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को हर कोई अपने पिता के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fathers day 2021 date history significance do you know History and Significance of Fathers Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ये हैं इस दिन का महत्व

  • बच्चों के जीवन में मां के साथ-साथ पिता का भी विशेष महत्व होता है। इसलिए एक बच्चे के लिए उसके पिता भी उसके जीवन में खास स्थान रखते हैं। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए पिता दिन-रात मेहनत करते हैं, काम करते हैं और तब जाकर कहीं वो अपने बच्चों के सपनों को पूरा कर पाते हैं। इसलिए बच्चे अपने पिता को सम्मान देने के लिए, उनके प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए फादर्स डे को मनाते हैं। 
विज्ञापन
fathers day 2021 date history significance do you know History and Significance of Fathers Day
फादर्स डे 2021 - फोटो : istock

इस बार 20 जून को फादर्स डे

  • फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में इस बार ये दिन 20 जून को मनाया जाएगा। एक बच्चे के लिए उसके पिता किसी हीरो या सुपर हीरो से कम नहीं होते हैं, जो उनकी हर इच्छाओं को बिना किसी स्वार्थ के पूरा करते हैं। इस दिन बच्चे अपने पिता से केक कटवाते हैं और उन्हें उपहार देकर उनसे ढेर सारा आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed