फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women Day 2022 Wishes: इन खूबसूरत शायरियों के साथ अपनों को दें महिला दिवस की शुभकामनाएं

Tue, 08 Mar 2022 12:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
International Women Day Wishes 2022 Shayari, Images, Wallpapers, Status, Quotes, Messages In Hindi
महिला दिवस 2022 - फोटो : Self

International Women Day 2022 Wishes: महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं। महिलाओं के बिना राष्ट्र और समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। महिलाएं आज घर परिवार संभालने के साथ ही देश को भी संभाल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा है। राजनीति हो या फिर मनोरंजन जगत, खेल हो या रक्षा मंत्रालय हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम है। महिलाओं की इसी उपलब्धि, उनकी उपयोगिता और उनके कार्य को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में महिलाओं के लिए यह दिन खास तरीके से मनाते हैं, जिसमें लोग महिलाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। सम्मान के साथ ही उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाते हैं। अगर आप के आसपास या जान पहचान में या कोई करीबी महिला है, जिसका आप सम्मान करते हैं तो उन्हें इस महिला दिवस के मौके पर खूबसूरत शायरियों के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

International Women Day Wishes 2022 Shayari, Images, Wallpapers, Status, Quotes, Messages In Hindi
महिला दिवस 2022 - फोटो : Istock

ख्वाब तो उसने भी कई देखें होंगे,
लेकिन बच्चों को सुलाने में गुजार दी रातें।
उम्र भर जिस घर को संवारती रही मां मेरी
उस आशियाने की तख्ती पर आज भी उसका नाम नहीं।

महिला दिवस की हार्दिक बधाई

International Women Day Wishes 2022 Shayari, Images, Wallpapers, Status, Quotes, Messages In Hindi
महिला दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

त्याग का दूसरा नाम नारी
सहनशीलता का अभिप्राय नारी
फिर क्यों पुरुषों से कमतर समझते उसे
अन्नपूर्णा है तो फिर चण्डी भी है नारी ।

महिला दिवस की हार्दिक बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women Day Wishes 2022 Shayari, Images, Wallpapers, Status, Quotes, Messages In Hindi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 - फोटो : Istock

नारी का होता है सम्मान जहां
रहती है खुशहाली और समृद्धि वहां,
जिसने जीवन भर त्याग ही किए
उसे भी मौका दो खुद के लिए जिए।

महिला दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
International Women Day Wishes 2022 Shayari, Images, Wallpapers, Status, Quotes, Messages In Hindi
महिला दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

नारी के नाम 8 मार्च ही क्यों
हर दिन नारी के सम्मान में मनाना है।
वो रहें सुरक्षित और खुशहाल
महिलाओं के लिए ऐसा समाज बनाना है।

महिला दिवस की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed