फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Dance Day 2020: आखिर कौन थे वो प्रसिद्ध डांसर जिनकी याद में मनाया जाता है नृत्य दिवस

Wed, 29 Apr 2020 04:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 29 Apr 2020 04:38 AM IST
विज्ञापन
international dance day 2020 know the history of dance and why it celebrate

नृत्य एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। दुनिया के इस खास अंदाज को एक खास दिन के माध्यम से मनाने का फैसला यूनेस्को ने 29 अप्रैल 1982 को किया गया था। डांस के रिफार्मर महान नर्तक जीन जार्ज नावेरे के जन्म की याद में इस दिन को अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरूआत करने का कारण लोगों को इसकी खासियत बताने के लिए किया गया था। क्योंकि बहुत से लोगों को नृत्य में रूचि नहीं होती थी। जीन जार्ज चाहते थे कि नृत्य को बच्चों के शिक्षा में एक आवश्यक अंग के रूप में शामिल किया जाए।



 
international dance day 2020 know the history of dance and why it celebrate
- फोटो : social media

जार्ज एक फ्रेंच डांसर थे जो बैले में पारंगत थे। उन्होंने अपनी किताब में डांस की कई सारी बारीकियों के बारे में लिखा था। इसके अलावा उन्होंने एक किताब और लिखी थी जिसका नाम था लेट्स मीट द बैले। भले ही दुनिया में डांस को मान्यता नहीं मिली थी लेकिन भारत में डांस की बहुत सारी विधाएं प्राचीन काल से प्रचलित हैं। यहां तक कि भगवान शिव ने तांडव किया था जो कि नृत्य की एक विधा बन गई।



 
international dance day 2020 know the history of dance and why it celebrate

भारत के कोने-कोने में बहुत सारे लोकनृत्य प्रचलित हैं। जिसमें भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, कत्थक, कथकली, बिहू, छाऊ जैसे कुछ लोकप्रिय नृत्य विधाएं हैं। इन नृत्य को प्रचलित करने का श्रेय कुछ लोकप्रिय नृत्यांगनाओं को है जिन्होंने इसे दुनियाभर में मशहूर करने में खासा योगदान दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
international dance day 2020 know the history of dance and why it celebrate

भारत के कुछ मशहूर नर्तकों ने पूरी दुनिया में अपनी कला से लोगों को आकर्षित किया है। नृत्य एक ऐसा माध्यम है जो संसार को एकता का पाठ पढ़ाता है। भारत के कई सारे नृत्य के साधक हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में इसे मशहूर किया जिनमें कथक के पंडित बिरजू महाराज, ओडिशी के गुरू केलुचरण महापात्रा, कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम के लिए मल्लिका साराभाई शामिल हैं। 


 
विज्ञापन
international dance day 2020 know the history of dance and why it celebrate

भले ही इन सारे नर्तकों ने दुनियाभर में अपना नाम कमाया हो और नृत्य की विधाओं को एक अलग पहचान दिलाई हो। लेकिन दुनिय़ा के बहुत से कोने में आज भी डांस को अच्छे नजरिए से नहीं देखा जाता है। यहां तक कि भारत में भी लोग इसे एक पेशे के रूप में अपनाने से झिझकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed