फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ट्रेन में पालतू जानवर ले जाना है साथ तो लेना पड़ता है उनका भी टिकट, जान लीजिए नियम

Tue, 28 Sep 2021 02:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 28 Sep 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Train Ticket Booking for Pet animals rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रेलवे से जुड़े ऐसे बहुत सारे नियम हैं, जिनके बारे में आमतौर पर लोगों को पता नहीं है। जैसे, ट्रेन में अपने पालतू जानवरों को साथ ले जाने की अनुमति है या नहीं? दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि आप लंबे समय के लिए कहीं जा रहे होते हैं, ऐसे में अपने पालतू जानवरों (कुत्ते या बिल्ली) को घर में अकेला छोड़ तो नहीं सकते, मजबूरी में आप उन्हें अपने साथ लेकर जाएंगे ही। अगर आप अपनी कार से सफर करेंगे तो उतनी दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि कार में तो आप पालतू जानवरों को अपनी मर्जी से लेकर जा सकते हैं, लेकिन अगर आप ट्रेन से सफर करना चाह रहे हैं तो ऐसे में क्या करें। क्या आप अपने पालतू जानवरों को ट्रेन में साथ लेकर जा सकते हैं? तो इसका जवाब है हां, लेकर जा सकते हैं। रेलवे की ओर से ऐसा नियम बनाया गया है, लेकिन इसके लिए आपको एक प्रॉसेस फॉलो करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़े रेलवे के नियम के बारे में... 

Indian Railways Train Ticket Booking for Pet animals rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैसे तो ट्रेन में पालतू जानवरों को ले जाने के लिए लगेज की तरह अलग व्यवस्था होती है। आप उस खास डिब्बे में अपने पालतू जानवर को कहीं भी आराम से लेकर जा सकते हैं। अगर आप उन्हें अपने साथ रखना चाहते हैं तो रेलवे की ओर से इसकी भी व्यवस्था है। 

Indian Railways Train Ticket Booking for Pet animals rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

अगर आप अपने पालतू जानवर को अपने साथ रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एसी फर्स्ट क्लास का टिकट कटवाना जरूरी है। अगर टिकट कंफर्म है तो उसके आधार पर अपने पालतू जानवर की भी टिकट आपको कटवानी होगी। तभी आप उन्हें अपने साथ ले जा सकेंगे। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Train Ticket Booking for Pet animals rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप अपने पालतू जानवर के साथ फर्स्ट क्लास में भी सफर कर रहे हैं तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि उनसे अन्य यात्रियों को कोई परेशानी न हो। अगर जानवर छोटे हैं तो आप उन्हें किसी टोकरी या बॉक्स में लेकर सफर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways Train Ticket Booking for Pet animals rules in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पालतू जानवरों को साथ ले जाने के लिए रेलवे का जो एक और नियम है, वो ये कि यात्री उन्हें लगेज/ब्रेक वैन में बुक करा सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को एक मामूली शुल्क देना होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका एसी फर्स्ट क्लास में टिकट लेना जरूरी नहीं है। आप अकेले किसी भी कोच में सफर कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed