विश्व के टॉप इंटरनेशनल बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू सभी को मालूम है। ये दुनिया के उन चंद खिलाड़ियों में से एक हैं जो सबसे कम उम्र में ज्यादा कमाते हैं। अक्सर आपको ये जानने की जिज्ञासा होती होगी कि 10 साल से टीम इंडिया के लिए खेल रहे विराट की आखिर कितनी कमाई है। आपके दिमाग में उनकी संपत्ति को लेकर सवाल आता होगा। आज आपको आपके इन सारे सवालों का जवाब भी मिल जाएगा। दरअसल फिनिएप नाम की एक वेबसाइट नेे विराट की नेट वर्थ का ब्यौरा दिया है...
फिनिएप में छपी रिपोर्ट के अनुसार, विराट की मैच फीस से लेकर एंडोर्समेंच से होने वाली सालाना कमाई 121 करोड़ रुपये हैं और उनकी कुल संपत्ति 390 करोड़ रुपये की है। विराट आईपीएल में हर सीजन खेलने की 14 करोड़ फीस लेते हैं। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
विराट को वनडे में खेलने के 30 लाख, टेस्ट मैच के 50 लाख और टी-20 इंटरनेशनल के 20 लाख रुपये मिलते हैं। विराट की प्रॉपर्टीज की बात करें तो विराट के पास 42 करोड़ की प्रॉपर्टी है। जिसमें दो घर शामिल है। उनका एक घर दिल्ली में है और दूसरा मुंबई के बांद्रा में।
साल 2012 में ही उन्होंने 9 करोड़ रुपये का बांद्रा में एक अपार्टमेंट खरीदा था। इस घर के इंटीरियर को बदवाने में विराट मे 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। विराट के पास मर्सडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू से लेकर कुल 6 कारें हैं जिनकी कीमत 9 करोड़ रुपये है। 6 कारों में से कुछ उन्होंने खरीदी हैं, तो कुछ उन्हें गिफ्ट में मिली हैं। रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है कि विराट के बैंक खाते में सिर्फ 3 करोड़ रुपये हैं।