Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Beyond Alcohol know The Growing Threat of Metabolic Liver Disease kyu hota hai

लिवर रोग: बीमारियों की स्क्रीनिंग को लेकर विशेषज्ञों की जरूरी सलाह, ये एक जांच खोलेगी गहरे राज

Tue, 24 Nov 2026 11:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 11:38 PM IST
सार

Liver Disease Screening: लिवर की बीमारी शुरुआती दौर में बिना स्पष्ट लक्षणों के विकसित हो सकती है। मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज इसका खतरा बढ़ा देते हैं। अगर आपको लगातार थकान, पेट में दर्द, खुजली और पीलिया जैसी दिक्कतें हैं, तो सावधान हो जाइए ये आपके लिए अलार्मिंग हो सकता है। विशेषज्ञ नियमित जांच कराने की सलाह देते हैं, ताकि लिवर को गंभीर नुकसान से बचाया जा सके।

विज्ञापन
Beyond Alcohol know The Growing Threat of Metabolic Liver Disease kyu hota hai
लिवर की बीमारियों का बढ़ता खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने, भोजन को पचाने और ऊर्जा के भंडारण जैसे कई जरूरी काम करता है। लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी के चलते इस अंग की सेहत पर कई तरह से नकारात्मक असर देखा जा रहा है। कम उम्र में भी लोग लिवर की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या हो अगर आपका लिवर धीरे-धीरे खराब हो रहा हो और आपको इसकी भनक तक न लगे? चौंकाने वाली बात ये है कि लिवर की गंभीर बीमारियों के शुरुआती दौर में भी अक्सर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखाई देते। लोगों को लगातार थकान, भूख कम लगने, जी मिचलाने और पेट में दर्द जैसी परेशानियां तो होती रहती हैं पर अक्सर इसे सामान्य मानकर अनदेखा कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


आंकड़ो से पता चलता है कि दुनियाभर में 1.5 अरब से ज्यादा लोग क्रॉनिक लिवर डिजीज से प्रभावित हैं। सिरोसिस और प्राइमरी लिवर कैंसर की वजह से हर साल लगभग 24 लाख लोगों की मौत होती है। कुल मिलाकर, लिवर की बीमारियों से हर साल लगभग 20 लाख लोगों की जान जाती है, जो दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों का लगभग 4% है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नई गाइडलाइंस के तहत डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों की भी नियमित जांच की सिफारिश की गई है, इनमें लिवर की बीमारियों का जोखिम ज्यादा हो सकता है। कहीं आप भी तो इस समस्या का शिकार नहीं हैं?

Trending Videos

Beyond Alcohol know The Growing Threat of Metabolic Liver Disease kyu hota hai
लिवर डिजीज का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक दशक में लिवर की बीमारियों के मामले पांच गुना तक बढ़ चुके हैं। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि उनका लिवर धीरे-धीरे खराब हो रहा है। इस बीमारी को पहचानना भी आसान नहीं है, क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण या तो दिखाई नहीं देते या इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें दूसरी समस्याओं से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं।

क्या कहती है नई गाइडलाइन?

इसी खतरे को देखते हुए ब्रिटिश सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इनके मुताबिक, टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में नियमित रूप से लिवर की जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा अधिक वजन वाले ऐसे लोगों की भी जांच होनी चाहिए, जिनमें बीमारी का कम से कम एक अन्य जोखिम कारक मौजूद हो।
 

  • नई सिफारिशों के अनुसार, इन लोगों की हर पांच साल में स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। जिन लोगों में बीमारी का खतरा अधिक होगा, उन्हें फाइब्रोस्कैन जांच कराने की सलाह दी जानी चाहिए।
  • फाइब्रोस्कैन एक विशेष प्रकार की जांच है, जिसकी मदद से लिवर में होने वाले नुकसान और उसमें आई कठोरता या स्केरिंग का पता लगाया जा सकता है। 
  • खास बात यह है कि बीमारी के लक्षण सामने आने से पहले ही इस जांच से लिवर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Beyond Alcohol know The Growing Threat of Metabolic Liver Disease kyu hota hai
डायबिटीज की बीमारी वालों में लिवर की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

विशेषज्ञों के मुताबिक, पहले लिवर की बीमारियों के लिए शराब पीने को बड़ा कारण माना जाता था, लेकिन अब शरीर में बढ़ती चर्बी और मोटापा भी इसके खतरे को बढ़ाते देख जा रहे हैं।

ब्रिटेन में जारी इस नई गाइडलाइन को तैयार करने वाले विशेषज्ञ प्रोफेसर स्टुअर्ट मैकफर्सन कहते हैं, लिवर की ज्यादातर गंभीर बीमारियां वर्षों तक धीरे-धीरे विकसित होती हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लिवर में काफी ज्यादा नुकसान होने तक मरीज को अक्सर किसी समस्या का एहसास ही नहीं होता।

नई स्क्रीनिंग व्यवस्था से ऐसे हजारों मरीजों की पहचान हो सकती है, जिनकी बीमारी का अब तक पता नहीं चल पाता।

डायबिटीज और प्री-डायबिटीज वाले लोगों को ज्यादा खतरा

विशेषज्ञों ने चेताया है कि डायबिटीज और प्री-डायबिटीज के शिकार लोगों को अपनी लिवर हेल्थ को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। ऐसे लोगों में आगे चलकर फैटी लिवर की डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके संकेतों को पहचानना और समय पर जांच कराना बीमारी को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के हेपेटोलॉजिस्ट प्रोफेसर विलियम अलाजावी के मुताबिक, अगर लिवर की बीमारी का पता बहुत देर से चलता है, तो तब तक हुए नुकसान को ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है। बहुत से लोग कई वर्षों तक लिवर की बीमारी के साथ रहते हैं, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चलता। कई मरीजों को पहली बार तब बीमारी के बारे में पता चलता है, जब उनका लिवर फेल होने लगता है।

Beyond Alcohol know The Growing Threat of Metabolic Liver Disease kyu hota hai
लिवर की बीमारियों की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe stock images

किन संकेतों पर ध्यान देते रहने की जरूरत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि लिवर की बीमारी के ज्यादातर मामलों में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देता है, फिर भी शरीर के कुछ संकेतों पर ध्यान देते रहना जरूरी है।
 

  • लिवर की बीमारी में लगातार थकान महसूस होना सबसे आम शिकायतों में से एक है। मरीजों को हर समय कमजोरी और कम ऊर्जा महसूस हो सकती है। इसके अलावा ध्यान केंद्रित करने और किसी काम पर फोकस करने में परेशानी भी हो सकती है।
  • कुछ लोगों को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। पेट के इसी हिस्से में लिवर मौजूद होता है। 
  • लगातार खुजली होना भी लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे कोलेस्टेटिक प्रुरिटस कहते हैं।
  • बीमारी बढ़ने पर कुछ मरीजों को पीलिया की दिक्कत हो सकती है। 
  • लिवर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचने पर कुछ मरीजों को भ्रम, सोचने-समझने में परेशानी और उल्टी में खून आने जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।


लिवर यूके की कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी डायरेक्टर वैनेसा हेबडिच का कहना है कि कई मामलों में बीमारी की जल्दी पहचान होने से उसे बढ़ने से रोका जा सकता है। इतना ही नहीं, शुरुआती चरण में लिवर को हुए कुछ नुकसान को वापस ठीक करने का मौका भी मिल सकता है।



--------------
स्रोत:
New liver disease guidelines: a vital step towards earlier diagnosis



अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed