बिजली खपत को ध्यान में रखते हुए हम सभी लोगों के घरों में मीटर इंस्टॉल रहता है। हालांकि, कई बार बिजली बिल को लेकर कई दिक्कतें हमारे समक्ष आने लगती हैं, जैसे रीडिंग का ज्यादा उठना या मीटर को लेकर कोई परेशानी। ऐसे में हमको काफी दौड़ भाग करनी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर वाले ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा की शुरुआत की है। इसमें जिन उपभोक्ताओं को ये लगता है कि उनके बिजली बिल में कुछ गड़बड़ी चल रही है, वे व्हाट्सएप नंबर की सहायता से अपनी शिकायत कर सकते हैं। ऐसे में उनको शिकायत करने के लिए कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी। वे आसानी से घर बैठे अपनी परेशानी को मोबाइल फोन की मदद से दूर कर सकेंगे। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने पटना समेत दूसरे जिलों के लिए कई व्हाट्सएप नंबर को जारी किया है।
{"_id":"6198c0a2d92ad03e292066e8","slug":"if-you-will-face-any-problem-regarding-to-electricity-bill-then-you-can-complain-on-these-whatsapp-numbers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बिजली बिल में आ रही है दिक्कत, तो व्हाट्सएप पर कर सकते हैं शिकायत, सेव करें ये नंबर्स","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: बिजली बिल में आ रही है दिक्कत, तो व्हाट्सएप पर कर सकते हैं शिकायत, सेव करें ये नंबर्स
Sat, 20 Nov 2021 03:12 PM IST
संकल्प सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लोग अपने इलाकों के आधार पर जारी किए गए नंबरों पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी, उसके बाद ही आपकी शिकायत रजिस्टर्ड की जाएगी। एक बार शिकायत दर्ज होने के बाद विद्युत अधीक्षण अभियंता की निगरानी में आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जारी किए गए नंबर्स 21 नवंबर से संचालित किए जाएंगे। बीते कुछ समय से बिजली बिल से संबंधित कई शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखकर इस नई सुविधा को शुरू किया जा रहा है। पेसू सहित सभी विद्युत अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता को इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना किसी देरी से बिजली बिल गड़बड़ी की समस्या का समाधान किया जाए। हालांकि इस सुविधा का लाभ केवल बिहार के लोग ही उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आइए जानते हैं उन व्हाट्सएप नंबरों के बारे में
- पेसू पूर्वी - 6287242960
- पेसू पश्चिमी - 6287242961
- पटना - 6287242962
- आरा - 6287242963
- सासाराम - 6287242964
- औरंगाबाद - 6287242965
- गया - 6287242966
- नालंदा - 6287242967
- मुंगेर - 6287242968
- जमुई - 6287242969
- भागलपुर - 6287242970