क्रोध एक ऐसा नकारात्मक भाव है जो कि समय-बेसमय सब नष्ट कर देता है। कभी-कभी गुस्सा आना तो सामान्य है लेकिन किसी भी चीज की अति विपत्ति लेकर आती है इसलिए बहुत अधिक गुस्सा आ रहा है तो उस पर नियंत्रण पाने का प्रयास करना बहुत जरूरी है और यह प्रयास आपको खुद से ही करना होगा। कुछ छोटी-छोटी चीजों का नियमित रूप से अभ्यास करने पर आप अपने गुस्से पर आसानी से काबू पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए इन तरीकों को अपनाने से खुद-ब-खुद आपका गुस्सा हो जाएगा शांत।
अगर बात-बात पर आता है गुस्सा तो इन आसान तरीकों से खुद पर पाएं काबू
लंबी गहरी श्वास
गुस्सा आने पर लंबी गहरी श्वास लेना एक बहुत अच्छा तरीका है, जिससे कि आपका गुस्सा बहुत जल्दी शांत हो सकता है। तीन बार लंबी गहरी श्वास लें और फिर आंखों को बंद कर लें। ऐसा करने से आपका गुस्सा खुद-ब- खुद नियंत्रण में आ जाएगा। जब हम लंबी गहरी श्वास लेते हैं तो हमारा मूड अपने आप ही अच्छा होने लगता है और गुस्सा गायब हो जाता है। शरीर आराम की स्थिति में आ जाता है।
एक गिलास पानी
जैसे ही आपको महसूस हो रहा है कि आपका गुस्सा बढ़ता जा रहा है, अब आप कुछ भी कर दोगे तो सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। पुराने लोग कहते थे कि ऐसा करने से गुस्सा अंदर ही गटक लिया जाता है। पानी पीने से शरीर में गुस्से के कारण उपज रहा तनाव शांत हो जाता है और व्यक्ति का मन सामान्य स्थिति में लौट आता है इसलिए यदि किसी और को भी गुस्सा आ रहा है तो उसे प्यार से पानी का गिलास दें।
चिकोटी काटें
बहुत अधिक गुस्सा आना कोई अच्छी बात नहीं है इसलिए जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करें। यदि आप पानी नहींं पी पा रहे हैं या फिर किसी के सामने लंबी गहरी श्वास लेना आपको अटपटा लग रहा है तब आप इस अजीब लेकिन प्रभावशाली उपाय को जरूर अपनाएं। गुस्सा आने पर आप खुद को जोर से चिकोटी काट लें। ऐसा करने पर आपका ध्यान चिकोटी से होने वाले दर्द पर केंद्रित हो जाएगा और मानसिक तनाव भी दूर हो जाएगा।
यदि आपको किसी व्यक्ति पर बहुत गुस्सा आ रहा है और मन कर रहा है कि उसे कुछ कह दिया जाए तो आप सामने से कहने की बजाय कल्पनाओं में उसे कह दें अर्थात मन में कह दें। ऐसा करने से आपका मन शांत हो जाएगा और आपके मुंह से भी कुछ ऐसा नहीं निकलेगा जो कि आपके रिश्ता खराब करे या फिर आपकी बात बिगाड़े। इसलिए खुद का समाधान खुद ही से निकाल लें।