फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसी है मुकेश अंबानी की लव स्टोरी, फिल्मी अंदाज में सिग्नल पर किया था पत्नी नीता को प्रपोज

Wed, 24 Feb 2021 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Feb 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani love story Proposed wife Nita Ambani on signal
nita ambani - फोटो : Facebook/Nita Ambani

दुनिया में कई ऐसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी चर्चा किसी न किसी वजह से होती ही रहती है। इन्ही में से एक हैं मुकेश अंबानी, जिन्होंने अपने दम पर रिलायंस इंडस्ट्री को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया। आज मुकेश अंबानी के पास किसी चीज की कमी नहीं है। वो अपना बिजनेस चलाते हैं, जिसमें उनका साथ देती हैं उनकी हमसफर नीता अंबानी। ये बात लगभग सभी जानते हैं कि मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को मुकेश के लिए पसंद किया था, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मुकेश अंबानी ने नीता को रेड लाइट पर प्रपोज किया था? शायद नहीं, तो चलिए आपको मुकेश अंबानी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Mukesh Ambani love story Proposed wife Nita Ambani on signal
nita ambani - फोटो : Facebook/You n Me

दरअसल, नीता अंबानी को शुरू से ही डांस करना बेहद पसंद था। वहीं, जब नीता 20 साल की थीं, तब उन्हें नवरात्रि के मौके पर मुंबई के बिरला मातोश्री में डांस परफॉर्मेंस देनी थी। इसी कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन पहुंची थी। उन्हें नीता का डांस इतना पसंद आया कि उन्होंने नीता को अपनी बहु बनाने का फैसला कर लिया था। अगले दिन धीरूभाई ने नीता के घर पर फोन करके कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं, जिस पर नीता ने फोन काट दिया। वहीं, जब दोबारा धीरूभाई ने फोन मिलाकर वही बात दोहराई तो इस पर नीता ने कहा कि, आप धीरूभाई अंबानी हैं तो मैं एलिजाबेथ टेलर हूं और फिर फोन काट दिया।

Mukesh Ambani love story Proposed wife Nita Ambani on signal
nita ambani - फोटो : facebook/nita ambani

इसके बाद धीरूभाई ने तीसरी बार फिर से फोन किया। हालांकि, इस बार फोन नीता के पिता ने उठाया और नीता से कहा कि आप विनम्रता से बात करना, क्योंकि फोन पर सच में धीरूभाई हैं। फिर नीता ने बात करते हुए कहा, जय श्री कृष्ण। इस पर धीरूभाई अंबानी ने नीता से कहा कि मैं आपको अपने ऑफिस आने के लिए न्यौता देता हूं, और फिर उन्होंने फोन रख दिया। उन्होंने नीता से पूछा था कि आप क्या करती हैं? इस पर नीता ने कहा मैं पढ़ाई करती हूं। इसके बाद धीरूभाई ने पूछा कि आपकी रूचि किस में है? इस पर नीता ने कहा था मेरी रूचि डांसिंग और स्विमिंग में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani love story Proposed wife Nita Ambani on signal
nita ambani - फोटो : facebook/nita ambani

फिर धीरूभाई के कहने पर नीता मुकेश अंबानी से मिलने पहुंची। जब वो उनसे मिलने गईं तो उन्होंने देखा कि एक सफेद कमीज और काली पैंट पहने शख्स ने दरवाजा खोला और नीता की तरफ हाथ बढ़ाते हुए कहा, हाय, मैं मुकेश हूं। इस दौरान उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वो इतने बड़े शख्स के साथ खड़ी हैं। वहीं, मुकेश से छह से सात बार मिलने के बाद नीता को अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। इसलिए उन्होंने सोचा था कि वो आगे का फैसला पढ़ाई पूरी होने के बाद ही लेंगी।

विज्ञापन
Mukesh Ambani love story Proposed wife Nita Ambani on signal
nita ambani - फोटो : facebook/nita ambani

नीता से मुलाकात और प्यार होने के बाद जब एक बार नीता और मुकेश शाम के 7:30 बजे कार से मुंबई के पेडर रोड से निकले। उस वक्त वहां काफी ट्रैफिक था, और जब कार एक ट्रैफिक सिग्नल पर रूकी, तो मुकेश ने फिल्मी अंदाज में नीता से पूछा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इस पर नीता शरमा गई और मुकेश से गाड़ी चलाने को कहा। वहीं, सिग्नल खुल चुका था और पीछे काफी गाड़ियां खड़ी थी। लेकिन मुकेश अंबानी ने नीता से कहा कि जब तक तुम जवाब नहीं दोगी, मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा। इसके बाद नीता ने मुकेश के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया, और तब मुकेश अंबानी गाड़ी लेकर वहां से गए। इसके बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए और आज एक अच्छा जीवन बिता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed