फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hug Day 2023: वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन क्यों मनाते हैं हग डे, जानें गले लगाने के फायदे

Sun, 12 Feb 2023 01:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hug Day 2023 Why Hug Day is Celebrated Know What Are the Health Benefits of Hugs
हग डे 2023 - फोटो : amar ujala

Hug Day 2023: वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन आशिकों के लिए खास होता है। प्यार करने वाले 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन पार्टनर के साथ प्यार भरे दिनों को सेलिब्रेट करते हैं और रिश्ते को अधिक गहरा बनाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। हग का अर्थ गले मिलने से है। आप जिसे भी प्यार करते हैं या अपने करीब मानते हैं, उन्हें गले लगाकर अपने अहसासों को जाहिर करते हैं। प्यार में स्पर्श रिश्ते को मजबूती देता है। पार्टनर का हाथ थामना, उसे गले लगाना ये सब हर प्रेमी करना चाहता है। हग डे का पर्व वैलेंटाइन वीक में मनाने की खास वजह है। इसके अलावा हग प्यार और रोमांस को बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। गले लगने के तरीके दिल के राज बयान कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए हग डे का महत्व और गले लगाने के फायदे।

Hug Day 2023 Why Hug Day is Celebrated Know What Are the Health Benefits of Hugs
हग डे 2023 - फोटो : amar ujala

हग डे क्यों मनाते हैं? 

वैलेंटाइन सप्ताह का प्यार और रोमांस के दिन है। गले लगाकर लोग बिना शब्दों में कहे किसी से अपने प्यार और देखभाल को जाहिर कर सकते हैं। गले मिलने से सुकून का अहसास होता है। प्यार करने वालों के लिए यह एक सुरक्षित महसूस करने वाला अहसास है। इसी कारण वैलेंटाइन वीक में हग डे का पर्व मनाकर कपल एक दूसरे को अपने इश्क का अहसास कराते हैं। वैसे जादू की झप्पी केवल कपल तक सीमित नहीं, इसका असर हर रिश्ते को प्रभावित करता है। मां और बच्चे का गले लगना, भाई-बहनों या दोस्तों को भी हग करके इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Hug Day 2023 Why Hug Day is Celebrated Know What Are the Health Benefits of Hugs
हग डे 2023 - फोटो : अमर उजाला

गले लगने के फायदे

हार्मोनल असर

कई अध्ययनों के मुताबिक, जो दो लोग एक दूसरे से गले लगते हैं तो शरीर में ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है। यह हार्मोन तनाव को कम करता है और शरीर व मस्तिष्क को रिलैक्स महसूस कराता है। इसलिए प्यार जताने या किसी को परेशानी के वक्त गले लगाने से वह मानसिक शांति को महसूस करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hug Day 2023 Why Hug Day is Celebrated Know What Are the Health Benefits of Hugs
हग डे 2023 - फोटो : Pixabay

मजबूत मेटाबॉलिज्म

रिसर्च कहता है कि गले लगाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जब दो लोग आपस में गले लगते हैं तो दोनों के सोलर प्लेक्सस चक्र पर दबाव पड़ता है और इससे थाइमस ग्लैंड प्रोत्साहित होता है। यह ग्लैंड ब्लड सेल्स के निर्माण की क्रिया को संतुलित और नियंत्रित करता है। गले लगने से स्वस्थ रह सकते हैं और रोगों से लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Hug Day 2023 Why Hug Day is Celebrated Know What Are the Health Benefits of Hugs
हग डे 2023 - फोटो : Pixabay

विश्वास बढ़ता है

लगे लगाने से सामने वाला शख्स सुरक्षित महसूस करता है। हग लोगों के मन में विश्वास को मजबूत करता है और इससे आपस के बीच का रिश्ता भी मजबूत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed