How to Remove Pests from Cabbage Naturally: सर्दी के मौसम में बाजार में काफी हरी सब्जियां मिलने लगती हैं। इन्हीं में शामिल है पत्ता गोभी.... पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर घर में इस्तेमाल की जाती है। इसकी मदद से घरों में सलाद, सब्जी, मंचूरियन और कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि गोभी की परतों में छोटे-छोटे कीड़े छिपे हो सकते हैं।
अगर इसे ठीक से साफ न किया जाए, तो ये कीड़े शरीर में जाकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कई मामलों में तो इन कीड़ों की वजह से लोगों की मौत तक हो गई है। इसलिए पत्ता गोभी को काटकर या पकाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है।
गोभी को सिर्फ ऊपर से धो लेना काफी नहीं होता, क्योंकि कीड़े पत्तों की अंदरूनी परतों में छिपे रहते हैं। इस लेख में हम आपको पत्ता गोभी को सही तरीके से साफ करने का आसान और असरदार तरीका बताएंगे, जिससे आपकी सेहत सुरक्षित रहे और खाने का स्वाद भी बना रहे।
2 of 4
Cabbage पत्ता गोभी के कीड़ों को ऐसे करें खत्म, ताकि न हों किसी बीमारी के शिकार
- फोटो : Adobe stock
ये है सही तरीका
अगर आप पत्ता गोभी को सही से साफ करना चाहते हैं तो इसे साफ करने की शुरुआत हमेशा उसकी बाहरी पत्तियों से करनी चाहिए। सबसे पहले पत्ता गोभी की ऊपर की 2 से 3 पत्तियां निकालकर अलग कर दें और फेंक दें, क्योंकि इन्हीं पत्तियों पर सबसे ज्यादा धूल, मिट्टी, कीटनाशक और छोटे कीड़े चिपके होते हैं। इसके बाद पत्ता गोभी को साफ चाकू की मदद से बीच से दो या चार हिस्सों में काट लें। ऐसा करने से अंदर की परतें खुल जाती हैं और छिपे हुए कीड़े आसानी से नजर आने लगते हैं।
3 of 4
पत्ता गोभी के कीड़ों को ऐसे करें खत्म, ताकि न हों किसी बीमारी के शिकार
- फोटो : freepik.com
अब एक बड़े और गहरे बर्तन में साफ पानी भरें। इसमें एक से दो चम्मच नमक या फिर थोड़ा सा सिरका मिला दें। इस नमक या सिरके वाले पानी में पत्ता गोभी के कटे हुए टुकड़ों को पूरी तरह डुबोकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस दौरान नमक या सिरका का असर अंदर छिपे कीड़ों और बैक्टीरिया पर पड़ता है, जिससे वे पत्तियों से बाहर निकल आते हैं और पानी में तैरने लगते हैं।
4 of 4
पत्ता गोभी के कीड़ों को ऐसे करें खत्म, ताकि न हों किसी बीमारी के शिकार
- फोटो : freepik.com
समय पूरा होने के बाद पत्ता गोभी को पानी से निकालें और साफ बहते पानी में 2 से 3 बार अच्छी तरह धोएं। ध्यान रखें कि हर पत्ती को थोड़ा खोलकर धोया जाए, ताकि कोई गंदगी या कीड़ा अंदर न रह जाए। अंत में पत्ता गोभी को छलनी या टोकरी में रखकर अतिरिक्त पानी निकलने दें। पूरी तरह पानी सूख जाने के बाद पत्ता गोभी पकाने या सलाद बनाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो जाती है।