अभी पिछले दिनों वज्रपात यानी बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों की मौत हो गई। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बीबीसी को बताया है कि अन्य सभी जिलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई जिलों में बिजली गिरने का प्रभाव ज्यादा था, इसलिए संभव है कि नुकसान अधिक हुआ होगा। उन्होंने यह भी कहा, "मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा। इसलिए लोगों को खुद से सावधानी बरतनी होगी। बारिश और वज्रपात के समय बाहर नहीं रहने के सुझावों का पालन करना होगा।"
{"_id":"5ef643a6a353255316037fc9","slug":"how-to-protect-yourself-in-lightening-thunderstorm-safety-tips-how-to-save-your-life-in-thunderstorm-lightening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरना कैसे हो जाता है जानलेवा, कैसे बच सकती है वज्रपात से जान?","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
बिजली गिरना कैसे हो जाता है जानलेवा, कैसे बच सकती है वज्रपात से जान?
Sat, 27 Jun 2020 09:57 AM IST
निलेश कुमार
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
आंधी-तूफान-बिजली(File Photo)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Thunderstorm and Lightening
- फोटो : Social Media
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आने वाले तीन दिनों में भी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश एवं वज्रपात की आशंका है। बिजली गिरने की स्थिति में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए...
- अगर किसी पर बिजली गिर जाए, तो फौरन डॉक्टरी मदद लें। ऐसे लोगों को छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
First Aid
- फोटो : Pixabay
- अगर किसी पर बिजली गिरी है तो फौरन उसकी नब्ज जांचे और अगर आप प्राथमिक उपचार देना जानते हैं तो जरूर दें। बिजली गिरने से अकसर दो जगहों पर जलने की आशंका रहती है- वो जगह जहां से बिजली का झटका शरीर में प्रवेश किया और जिस जगह से उसका निकास हुआ जैसे पैर के तलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तूफान गुजर जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से मौतें होती हैं
- फोटो : PTI
- ऐसा भी हो सकता है कि बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट गई हों या उसे सुनना या दिखाई देना बंद हो गया हो। इसकी जांच करें।
- बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। अधिकांश मौतें तूफान गुजर जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से होती हैं।
विज्ञापन
अगर बादल गरज रहे हों तो बिजली गिर सकती है(File Photo)
- फोटो : PTI
- अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है। ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच। इस मुद्रा के कारण आपका जमीन से कम से कम संपर्क होगा।