पेंडेमिक कोविड-19 या कोरोना वायरस के कारण वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व में एक अनिश्चता का माहौल बना हुआ है। कोई भी क्षेत्र चाहे वह उद्योग जगत हो या खेल जगत, यातायात संचार हो या सिनेमा जगत, इसके आघात से अछूता नहीं है ।
लॅाकडाउन में पसंदीदा जॉब तलाशें बस एक क्लिक में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजीविका की समस्या
- लॅाकडाउन के कारण सभी राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों में भोजन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से पहुंचाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या लोगों के आजीविका की आन पड़ी है। कई उद्योगों अथवा कंपनियों में काम के ठप हो जाने से वहां कार्यरत व्यक्तियों में भी रोजगार व आजीविका के लिए संशय की परिस्थिति उत्पन्न हो गई है तथा किसी रिक्त पद या जॉब की तलाश कर रहे व्यक्तियों को भी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
- कितनी बड़ी है यह समस्या
यूं तो केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने अपने-अपने स्तर व माध्यमों से इस बात का ऐतिहात रखा है कि कोराना वायरस द्वारा हुई इस गंभीर परिस्थिति में किसी का भी रोजगार समाप्त न होने पाए। इसके लिए अनुरोध किया गया है कि सभी उच्चस्तर पर पदासीन लोग मालिक, सीईओ या मैनेजर अपने यहां सुनिश्चित करें कि उनके यहां आजीविका या रोजगार का कोई खतरा ना हो, परंतु कुछ जगहों से आ रही नकारात्मक खबरें काम कर रहे एम्प्लॉई में या रोजगार तलाश रहे लोगों में एक डर का माहौल उत्पन्न कर रही हैं।
कई कंपनियों ने अपने एंप्लाई को "वर्क फ्रॉम होम" का ऑप्शन भी दिया है। मगर ऐसे में ग्राउंड लेवल में जाकर काम करने वालों जैसे- सेल्स/मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, डिलीवरी पर्सन, ड्राइवर आदि को लगातार समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है।
- समस्या का करें समाधान
परंतु, वर्तमान के इस डिजिटल युग में इंटरनेट क्रांति ने यह समस्या काफी हद तक सुलझा दी है। वर्तमान समय में भारत में अनुमानतः लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल अथवा स्मार्टफोन की सुविधा है। इंटरनेट में कई ऐसी वेबसाइट व मोबाइल एप्लीकेशन (ऐप) उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप सभी संबंधित जॉब मात्र एक क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं। आज ऐसी ही वेबसाइट और ऐप की जानकारी नीचे दी जा रही हैं...
- जॉब-पोर्टल
इंटरनेट में कई जॉब-पोर्टल उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से आप लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन कर अपने प्रोफाइल से संबंधित जॉब मात्र कुछ ही सेकेंडों में हासिल कर सकते हैं। इन जॉब पोर्टल में सबसे अधिक जॉब्स के साथ "मॉन्स्टर (Monster) जॉब पोर्टल" प्रमुखता के साथ है।
यहां पर आप सभी प्रकार की टेक्निकल जैसे- आईटी, नेटवर्किंग, डेवलपर प्रोफाइल अथवा नॉन-टेक्निकल जैसे- एचआर, सेल्स, होटल मेनेजमेंट आदि जॉब्स सर्च कर सकते हैं।
- कैसे पहुंचे
वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों उपलब्ध हैं। आप अपनी मेल आईडी, फेसबुक अथवा नई प्रोफाइल के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।