फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कितने अमीर हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन, कुछ ऐसी है इनकी लाइफस्टाइल

Tue, 23 Feb 2021 01:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Feb 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
how rich America new president Joe Biden and lifestyle
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया गया था, जहां वो जीत दर्ज करके अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने। मौजूदा समय में वो दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क की कमाल संभाले हुए हैं। जो बाइडेन यानी जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन जूनियर का जन्म साल 1942 में पेन्सिलवेनिया राज्य के स्क्रैंटन में हुआ था। वहीं, बचपन में वो डेलवेयर चले गए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन की चर्चा हर तरफ है, लोग उनके बारे में कई बातें जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको जो बाइडेन से जुड़ी कई बातों के बारे में आपको बताते हैं।

how rich America new president Joe Biden and lifestyle
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : PTI

जो बाइडेन 50 साल की उम्र से ही अमेरिका की राजनीति में सक्रिय हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वकील के रूप में की थी और इसके बाद उन्होंने राजनीति की तरफ अपना कदम बढ़ाया। साल 1972 में वो पहली बार डेलावेयर की न्यू काउंटी से चुने गए, यहां उन्होंने एक दस लेन के हाइवे के लिए जंग लड़ी। इसी साल 1972 में बाइडेन ने अमेरिकी सीनेट के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया, और 1973 में वो सीनेटर चुने गए। इसके बाद भी साल 2009 तक वो लगातार सीनेटर चुने गए। हालांकि, इसी साल बराक ओबामा के प्रशासन में वो उपराष्ट्रपति बने थे, जिसके कारण उन्हें सीनेटर का पद छोड़ना पड़ा था।

how rich America new president Joe Biden and lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जो बाइडेन हर रोज सुबह आठ बजे बिस्तर छोड़ देते हैं और इसके बाद वो अपने घर में ही बने जिम में वर्कआउट व व्यायाम करते हैं। वो हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं। इसके बाद बाइडेन नाश्ता करते हैं, जिसमें वो फ्रूट जूस और ग्रीक योगर्ट का सेवन करते हैं। इसके बाद लंच में वो प्रोटीन डाइट लेते हैं, जहां वो सलाद और ज्यादातर मछली खाते हैं। इनके अलावा जो बाइडेन को पास्ता, आइसक्रीम और रेड सॉस भी काफी पसंद है। हालांकि, ये सब उनकी रोज की डाइट में शामिल नहीं है। कुल मिलाकर बाइडेन जिन चीजों का सेवन करते हैं, वो काफी हेल्दी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how rich America new president Joe Biden and lifestyle
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : PTI

साल 2019 में डॉक्टर केवन को कॉनर ने जो बाइडेन की हेल्थ रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि बाइडेन अल्कोहल, तंबाकू और इनसे जुड़े किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं। भले ही बाइडेन खुद को एक मीडिल क्लास के तौर पर बताते हैं, लेकिन असल में वो काफी अमीर हैं और कई आलीशन घरों के मालिक भी हैं। साल 2019 में सामने आई जानकारी के मुताबिक, बाइडेन और उनकी पत्नी के पास 15 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसी साल फोर्ब्स ने लिखा था कि, जो बाइडेन के पास डेलावेयर में दो घर हैं। इनकी कीमत चार मिलियन डॉलर है। वहीं, कैश और दूसरे निवेश मिलाकर उनके पास चार मिलियन डॉलर या इससे थोड़ी ज्यादा की संपत्ति है। बाइडेन के पास कई लग्जरी कार भी हैं, जिनकी सवारी वो अकसर करते हैं।

विज्ञापन
how rich America new president Joe Biden and lifestyle
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

बाइडेन ने साल 2017 में डेलावेयर में 2.7 मिलियन डॉलर का एक आलीशान घर खरीदा था। ये घर तीन मंजिला है और इसमें छह बेडरूम और एक आउटडोर किचन भी है, और साथ ही इस घर से अटलांटिक महासागर का नजारा भी दिखता है। बाइडेन के पास सरकारी पेंशन के रूप में लगभग एक मिलियन डॉलर हैं। वहीं, बतौर प्रोफेसर उन्होंने 540,000 मिलियन डॉलर कमाए हैं। जो बाइडेन अपनी एक स्पीच यानी भाषण का 100,000 लाख डॉलर लेते हैं। सितंबर 2020 में बाइडेन ने डैक्स रिटर्न जारी किया था, जिसके मुताबिक उन्होंने और उनकी पत्नी ने 346,000 डॉलर टैक्स दिया था, और ये टैक्स लगभग 985,000 डॉलर की आय पर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed