Home Remedy To Get Rid of Lizards: अभी होली आने वाली है और मार्च का महीना चल रहा है, लेकिन अभी से दिन में पड़ने वाले तेज धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी है। इस मौसम में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। ये मौसम अपने साथ साथ एक बड़ी परेशानी लेकर आता है, जिससे हर कोई दुखी हो जाता है।
घर के कोनों में लगा दें इनमे से कोई एक पौधा, देखते ही बाहर भाग जाएगी छिपकली
अगर आप भी छिपकलियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ खास पौधे आपके काम आ सकते हैं। इन पौधों की महक और गुणों के कारण छिपकलियां घर से दूर भाग जाती हैं।
नींबू ग्रास
यदि आप लेमन ग्रास का पौधा अपने घर में लगा देंगे तो छिपकलियां तुरंत निकल-निकल कर भागेंगी। दरअसल, इसकी तेज खुशबू छिपकलियों को पसंद नहीं होती, जिससे वे घर में नहीं टिकतीं। ऐसे में इसे घर की खिड़कियों, दरवाजों और छिपकलियों के आने वाले कोनों में रखें।
पुदीना
गर्मी के मौसम में पुदीना काफी फायदेमंद रहता है। इसकी तेज खुशबू से भी छिपकलियां घर में छिपकर नहीं रह पाती हैं। ऐसे में घर में पुदीने का पौधा लगाएं या इसका रस निकालकर स्प्रे करें। चाहें तो पुदीने के सूखे पत्तों को भी दरवाजों और कोनों में रख सकते हैं।
तुलसी
घर में तुलसी का पौधा लगाना वैसे भी काफी अहम माना जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ छिपकलियों को भी दूर करता है। इसे घर के मुख्य द्वार, खिड़की और बालकनी में लगाएं। यदि पौधा नहीं लगाना चाहतीं तो तुलसी के पत्तों को कूटकर उनका रस छिड़कने से भी असर होगा।
लहसुन की तेज़ गंध छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में छिपकली भगाने के लिए आप इस पौधे को भी लगा सकते हैं। लहसुन का रस पानी में मिलाकर स्प्रे करने से भी फायदा होगा।