फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी सी लौंग के बड़े फायदे, सर्दी-जुकाम से लेकर दांत दर्द और उल्टी रोकने में भी है कारगर

Mon, 25 Jan 2021 08:58 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 25 Jan 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of cloves in hindi provide relief in cold cough and toothache
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लौंग पूजा-पाठ में और खाने में स्वाद बढ़ाने में मसाले दोनों तरह से उपयोग की जाती है। ये छोटी सी दिखने वाली लौंग आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। कई बार हमें गलत खान-पान या अन्य वजहों से कई समस्याए हो जाती हैं ऐसे में हर बार दवाई लेना तो उचित नहीं रहता है या फिर वक्त पर दवाई नहीं मिल पाती है तो कुछ परेशानियों के लिए लौंग का उपयोग करके आप राहत पा सकते हैं। इसके औषधिय गुण स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं लौंग के फायदों के बारे में...


 

Health benefits of cloves in hindi provide relief in cold cough and toothache
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी-जुकाम होने पर लौंग का उपयोग तो सभी को पता है, सर्दी जुकाम होने पर एक दो लौंग को मुंह में डालकर हल्का चबाते हुए चूसे। इससे आपको सर्दी के साथ गले की खराश और दर्द में आराम मिलेगा। सूखी खांसी में भीं लौंग आराम पहुंचाती है।
 

Health benefits of cloves in hindi provide relief in cold cough and toothache
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दांत में दर्द होने पर लौंग के तेल में रुई डुबोकर दांत में दबा लें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी। सिरदर्द होने, जोड़ों के दर्द आदि में भी लौंग के तेल से मसाज करने पर राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of cloves in hindi provide relief in cold cough and toothache
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लौंग से पेट की एसिडिटी भी दूर होती है। अगर आप कहीं सफर पर जा रहे हैं और उल्टी होने जी मिचलाने की समस्या है तो लौंग को मिश्री के साथ लेने से आराम मिलता है। ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने से पेट में भारीपन सा महसूस होने लगता है। इसके लिए कुछ घंटों के अंतराल पर एक-दो लौंग मुंह में डालकर चूसें। इससे आपको आराम मिलेगा।
 
 

विज्ञापन
Health benefits of cloves in hindi provide relief in cold cough and toothache
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • लौंग के सेवन से पाचक रस सक्रिय होते हैं जिससे भूख सही तरह से लगती है। लौंग को मुंह में डालकर चूसना चाहिए। लौंग रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सक्षम है।
  • अक्सर लोगों को गैस और कब्ज की समस्या हो जाती है। लेकिन इसके लिए बार-बार दवाई लेना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह को पानी में दो बूंद लौंग का तेल डालकर पीने से आराम मिलता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed