फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज से हैं परेशान या एनीमिया की है समस्या, तो यह फल आपको दिला सकता है आराम

Mon, 25 Jan 2021 08:33 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of apricot or khubani in hindi
खुबानी फल के फायदे - फोटो : Pixabay

दुनिया में बहुत से ऐसे फल हैं जो खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। ऐसा ही एक फल है खुबानी, जिसे अंग्रेजी में एप्रिकॉट कहा जाता है। भारत में इसकी खेती पहाड़ी जगहों, जैसे कश्मीर और हिमाचल प्रदेश आदि में होती है। पीले या नारंगी रंग के इस फल में विटामिन-ए, सी, ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा यह पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज पदार्थों से भी भरपूर होता है। यह फल ताजा खाने में तो अच्छा लगता ही है, साथ ही इसे सूखे मेवे के रूप में भी खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वालों फायदों के बारे में... 

Health benefits of apricot or khubani in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज में है फायदेमंद 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, खुबानी फल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से अक्सर कब्ज से पीड़ित मरीजों को इसके सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह फाइबर से भी भरपूर होता है, इसलिए यह आंतों के कार्यों के लिए भी अच्छा होता है। फाइबर पाचन तंत्र की गति को भी सक्रिय करता है। 
Health benefits of apricot or khubani in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को भी पहुंचाता है लाभ 

  • इस फल में पाए जाने वाले कैल्शियम, लोहा, मैंगनीज, तांबा और फास्फोरस जैसे खनिज पदार्थ हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं। खुबानी का सेवन हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस और आयु संबंधित स्थितियों को रोकने में भी मददगार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of apricot or khubani in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एनीमिया के इलाज में है मददगार 

  • खुबानी में लोहा और तांबा भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करते हैं। यही गुण एनीमिया के इलाज में मददगार होते हैं। दरअसल, एनीमिया की समस्या शरीर में लोहे की कमी से होती है, जिसकी वजह से कमजोरी, थकान, सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Health benefits of apricot or khubani in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए भी उपयोगी है खुबानी 

  • सूखे खुबानी में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों में ऑप्टिक नसों को मजबूत करने और आंखों के स्वास्थ्य को सही रखने में मदद करते हैं। यह मोतियाबिंद के जोखिम को भी कम करता है। इसलिए अगर आपको अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखना है, तो इस फल का सेवन जरूर करें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed