फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Names Inspired By Holi: 'रंगों की चमक, नामों की महक', होली थीम पर रखें अपने बच्चे का नाम

Thu, 27 Feb 2025 03:56 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Feb 2025 03:56 PM IST
सार

Baby Names with Beautiful Meaning: आज की इस खबर में हम आपको इन खूबसूरत रंगों से प्रेरित होकर आपके बेटे और लाडली के लिए कुछ अनोखे और यूनिक नामों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Holi special 2025 Hindu Baby Names Inspired By this festival see the list and make choice for child disprj
होली के रंगों से प्रेरित बच्चों के नामकरण - फोटो : अमर उजाला

होली न सिर्फ रंगों, उमंग और खुशियों का त्योहार है, बल्कि यह नई ऊर्जा और रिश्तों में मिठास घोलने का भी समय होता है। अगर आपका नन्हा राजकुमार या राजकुमारी होली के आसपास जन्मा है, तो क्यों न उसका नाम भी इस शुभ अवसर से प्रेरित हो? रंगों का हर शेड अपनी एक खास पहचान रखता है। लाल प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है, नीला गहराई और शांति दर्शाता है, पीला ज्ञान और खुशी से जुड़ा है, और हरा जीवन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इन खूबसूरत रंगों से प्रेरित होकर आपके बेटे और लाडली के लिए कुछ अनोखे और यूनिक नामों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Holi special 2025 Hindu Baby Names Inspired By this festival see the list and make choice for child disprj
होली के रंगों से प्रेरित बच्चों के नामकरण - फोटो : Freepik

आरन्य – प्रकृति की हरियाली से जुड़ा नाम
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और अपने बेटे को हरियाली और ताजगी से जोड़ना चाहते हैं, तो आरन्य एक बेहतरीन नाम है। इसका अर्थ होता है "हरी-भरी धरती, घना जंगल, हरियाली"। यह नाम आपके बच्चे के जीवन में शांति और समृद्धि का प्रतीक बन सकता है।

Holi special 2025 Hindu Baby Names Inspired By this festival see the list and make choice for child disprj
होली के रंगों से प्रेरित बच्चों के नामकरण - फोटो : Freepik

 अलानी – नारंगी रंग की चमक
नारंगी रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है। अलानी नाम का मतलब है "नारंगी रंग", जो किसी भी बेटी के लिए एक खूबसूरत और अनोखा नाम हो सकता है। यह नाम आपके नन्हे सितारे को जीवन में उमंग और जोश से भर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi special 2025 Hindu Baby Names Inspired By this festival see the list and make choice for child disprj
होली के रंगों से प्रेरित बच्चों के नामकरण - फोटो : Freepik

कैरव – सफेद कमल की पवित्रता
अगर आप अपने बेटे को शुद्धता और सौम्यता का प्रतीक बनाना चाहते हैं, तो कैरव एक बेहतरीन नाम है। इसका अर्थ है "सफेद कमल का फूल", जो भारतीय संस्कृति में पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह नाम आपके बच्चे को सौम्य और बुद्धिमान व्यक्तित्व देने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Holi special 2025 Hindu Baby Names Inspired By this festival see the list and make choice for child disprj
होली के रंगों से प्रेरित बच्चों के नामकरण - फोटो : Adobe

चैरी- लाल रंग का प्यार
अगर आपको लाल रंग बेहद पसंद है और आप अपनी नन्ही गुड़िया के लिए एक स्वीट, अनोखा और खूबसूरत नाम तलाश रहे हैं, तो "चैरी" एक शानदार विकल्प हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed