Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी खबर: ब्लड टेस्ट बताएगा क्या है शरीर की असली उम्र? समय से पहले मौत के भी मिलेंगे संकेत

Mon, 16 Nov 2026 02:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 02:18 PM IST
सार

वैज्ञानिकों ने खून की जांच के जरिए शरीर की जैविक उम्र मापने की नई तकनीक विकसित की है। चीन के छह चिकित्सा केंद्रों के 18 हजार लोगों के आंकड़ों पर आधारित यह शोध भविष्य में फैटी लिवर, हाई बीपी, डायबिटीज, हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु के जोखिम का अनुमान लगाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
A Simple Blood Test Could Reveal Your True Biological Age
खून की जांच से खुलेगा सेहत का राज - फोटो : Amarujala.com/AI

अक्सर हम अपनी उम्र का अंदाजा जन्मतिथि और चेहरे पर नजर आने वाले बदलावों से लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी असली उम्र इससे अलग भी हो सकती है? मसलन, आपकी उम्र 40 साल है, लेकिन शरीर के अंदर चल रही जैविक प्रक्रियाएं आपको 50 साल का बना रही हों। इसके उलट, कुछ लोगों का शरीर उनकी वास्तविक उम्र से कहीं ज्यादा युवा हो सकता है। 



अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जो सिर्फ खून की जांच करके शरीर की जैविक उम्र यानी बायोलॉजिकल एज का पता लगा सकती है। खास बात यह है कि यह तकनीक उम्र बढ़ने की रफ्तार बताने के साथ भविष्य में कई गंभीर बीमारियों के खतरे का संकेत भी दे सकती है। इससे फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ये खोज स्वास्थ्य की निगरानी और बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए एक नई उम्मीद बन सकती है।

Trending Videos
A Simple Blood Test Could Reveal Your True Biological Age
खून की जांच खोलेगी सेहत का राज - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर की जैविक उम्र का चलेगा पता

वैज्ञानिकों ने रक्त की जांच के जरिए शरीर के भीतर उम्र बढ़ने की वास्तविक रफ्तार को मापने का एक नया तरीका विकसित किया है। यह तकनीक न केवल शरीर की जैविक उम्र का अनुमान लगा सकती है, बल्कि भविष्य में फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु के जोखिम का संकेत देने में भी मददगार हो सकती है।
 

  • साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन में इस अध्ययन के नतीजे प्रकाशित किए गए है। शंघाई जिओ टोंग विश्वविद्यालय से संबंधित रेनजी अस्पताल के शोधकर्ताओं ने चीन के छह चिकित्सा केंद्रों से जुटाए गए 18,476 लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया और फिर इस नतीजे पर पहुंचे।
A Simple Blood Test Could Reveal Your True Biological Age
शरीर के जैविक उम्र का कैसे लगाएं पता - फोटो : Adobe Stock Images

अध्ययन में क्या पता चला?

वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों से उनकी खानपान की आदतों, रोजमर्रा की जीवनशैली, नींद, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार में पहले से मौजूद बीमारियों के हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाई।प्रतिभागियों के शरीर की जैविक उम्र का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास कंप्यूटर मॉडल तैयार किया। इस मॉडल की मदद से मेटाबोलिक एज का आकलन किया गया। इसके बाद मेटाबोलिक एज एक्सेलरेशन की गणना की गई। इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति की जैविक उम्र उसकी असली उम्र से कितनी ज्यादा या कम है?
 

  • उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति की असली उम्र 40 साल है, लेकिन शरीर की जैविक उम्र 48 साल आंकी जाती है, तो उसकी जैविक उम्र वास्तविक उम्र से 8 साल ज्यादा मानी जाएगी। इससे पता चलता है कि शरीर में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया सामान्य से तेज चल रही है या नहीं।


वहीं, पहले से बीमारियों से जूझ रहे लोगों के मामले में वैज्ञानिकों ने एक अलग तरीका अपनाया। उन्होंने कॉक्स रिग्रेशन मॉडल नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया। यह एक ऐसा तरीका है, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि किसी व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दूसरी जानकारियों के आधार पर उसकी मृत्यु का जोखिम कितना हो सकता है?

इसके जरिए शोधकर्ताओं ने उम्र से जुड़ा एक ऐसा माप तैयार किया, जिससे पता लगाया जा सके कि शरीर में मौजूद मेटाबोलाइट्स के आधार पर व्यक्ति की मृत्यु का जोखिम उसकी वास्तविक उम्र के हिसाब से अपेक्षित जोखिम से कितना अलग है?

विज्ञापन
विज्ञापन
A Simple Blood Test Could Reveal Your True Biological Age
सेहत का अंदाजा कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe stock

अध्ययन में यह भी सामने आया कि जिन लोगों की जैविक उम्र उनकी वास्तविक उम्र से ज्यादा थी, उनमें कुछ खास आदतों और परिस्थितियों का संबंध देखने को मिला। इनमें सिगरेट पीना या दूसरों के सिगरेट के धुएं के संपर्क में रहना, बालों में डाई लगाना, दिन और रात की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करना और माता-पिता को कम उम्र में हृदय संबंधी बीमारी होने की हिस्ट्री होना शामिल था।

शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि ये नतीजे केवल खानपान और जीवनशैली की आदतों तथा जैविक उम्र के बीच संबंध दिखाते हैं। इनसे यह साबित नहीं होता कि कोई खास खाद्य पदार्थ खाने या किसी एक आदत को बदलने से सीधे जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके लिए और शोध की जरूरत है।



--------------
स्रोत:
Metabolomic aging and mortality clocks based on ensemble learning identify systemic aging risk across the human life span in 18,476 individuals


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed