यशा माथुर
फूलों का राजा है गुलाब और अपनी सेवा भी राजाओं की तरह ही कराता है। अगर इसकी सेवा में कोई कमी रह जाए तो आप इसकी खूबसूरती से महरूम हो सकती हैं। ऐसे में क्यों न आप गुलाब की जगह उसके जैसे दिखने वाले फूलों को चुनें। इन फूलों की रंगत गुलाब जैसी ही नजर आती है, महक भी मनभावन लगती है और बगीचा भी ऐसा नजर आता है, जैसे खिले हो गुलाब ही गुलाब।
बेगोनिया
खूबसूरत गुलाब जैसी घनी पंखुड़ियों वाले ये फूल बेहद आकर्षक दिखते हैं। गुलाब जैसे ही ये फूल सफेद, लाल, पीले और गुलाबी रंग में छटा बिखेरते हैं। इनकी पंखुड़ियां बहुत मुलायम और आकर्षक होती हैं, जो इनको खूबसूरत बनाती हैं। बेगोनिया के पौधे नम मिट्टी में बढ़ते हैं, लेकिन ज्यादा पानी देना इन को नुकसान पहुंचा सकता है।
पेओनी
देखने में ये फूल काफी सुंदर होते हैं। इनमें भी गुलाब जैसा आकर्षण होता है, साथ ही इनकी सुगंध भी अद्भुत होती है। वैसे तो ये घरेलू पौधे हैं, लेकिन इनमें बगीचे को खास बनाने की सलाहियत है। इनके फूल गहरे लाल से लेकर बैंगनी रंग में भी मिल जाते हैं। ये फूल पर्याप्त सूरज की रोशनी में बढ़ते हैं।
रननक्यूलस
रननक्यूलस फूल आकर्षक रंगत और नाजुक पंखुड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं। इन फूलों की पंखुड़ियां घनी होती हैं, जिनकी परतें गुलाब जैसी ही दिखती हैं। इनको ‘बटरकप’ भी कहा जाता है। रन क्यूलस को उगाना भी गुलाब से आसान होता है। रन क्यूलस पीले, नारंगी, गुलाबी, लाल और सफेद रंगों में खिलते हैं और बगीचे में खूबसूरती बिखेरते हैं।
3 of 5
लिसियांथस
- फोटो : Instagram
लिसियांथस
नाजुक गुलाब जैसे दिखने वाले इन फूलों की पंखुड़ियां बहुत कोमल होती हैं। लिसिएंथस को ‘यूस्टोमा ग्रेंडिफ्लोरम’ भी कहा जाता है। इनको खिलने के लिए अच्छी धूप की जरूरत होती है। चमकीले रंगों और देर तक खिले रहने की खासियत की वजह से इनका उपयोग सजावट के लिए किया जाता है। आप भी इनको बगीचे से लेकर कमरे में खूबसूरत और रचनात्मकता तरीके से सजाकर घर की शोभा बढ़ा सकती हैं।
गार्डेनिया
हरे पत्तों से घिरा गार्डेनिया का सफेद फूल देखने में गुलाब जैसा नजर आता है। इसकी सुगंध भी गुलाब से मेल खाती है, जिससे घर महक उठता है। इसलिए इसे ‘गंधराज’ भी कहा जाता है। गार्डेनिया मुख्य रूप से सफेद और पीले रंग में देखने को मिलता है। इसको सीधी धूप पसंद नहीं होती, साथ ही सही तरह से विकास करने के लिए समय से पानी और खाद की जरूरत होती है।
4 of 5
कार्नेशन
- फोटो : instagram
कार्नेशन
कार्नेशन फूल का प्रत्येक रंग स्नेह और भावनाओं को व्यक्त करता है। यह सुगंधित रंगीन फूल बारहमासी है, जिसकी पंखुड़ियां हल्की और किनारों से झालर जैसी लगती हैं। गुलाब जैसे दिखने वाले इस फूल से बालकनी या बगीचा रंग-बिरंगा हो जाता है। यह फूल लाल, पीले, सफेद, गुलाबी तो होता ही है, साथ में इसमें चित्तीदार फूल भी खिलते हैं। इसकी एक झलक मन मोह लेती है।
Hampi Utsav: कर्नाटक में शुरू होने जा रहा है हम्पी उत्सव, जानिए खासियत और कैसे हो सकते हैं शामिल
5 of 5
गार्डिनिया
- फोटो : Instagram
रंगत, खुशबू और बनावट में समान
गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. अपराजिता मोहंती बताती हैं, पेओनी, गार्डेनिया और लिसियांथस फूल गुलाब जैसे होते हैं। ये देखने में गुलाब जैसे लगते जरूर हैं, इनकी पंखुड़ियां भी काफी हद तक गुलाब-सी ही दिखती हैं, लेकिन ये गुलाब की फैमिली के नहीं होते। ये मौसम के हिसाब से खिलते हैं और खत्म हो जाते हैं। इनके रंग गुलाब जैसे और अलग भी हो सकते हैं, लेकिन ये सभी सजावटी हैं और बगीचे की रौनक बढ़ाते हैं। खुशबू के संदर्भ में ये गुलाब से कमतर होते हैं, लेकिन इनको आसानी से बगीचे में मामूली देखभाल और जमीन या गमले में लगाया जा सकता है, जबकि गुलाब आपसे अधिक देखभाल की मांग करता है।