Holi Kab Hai 2026: होली भारत का एक प्रमुख और रंगों से भरा त्योहार है, जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम, भाईचारे व उत्साह का प्रतीक है।
होली का संबंध भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और दैत्यराज हिरण्यकश्यप की कथा से जुड़ा है। कहानी के अनुसार, प्रह्लाद की भक्ति से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद से उसे अग्नि में जलाने की कोशिश की, लेकिन अंत में बुराई का नाश हुआ और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की याद में होलिका दहन किया जाता है।
होली मनाने के लिए पहले दिन होलिका दहन होता है। अगले दिन धुलंडी यानी रंगों की होली खेली जाती है। इस दौरान लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली से लगभग 15 दिन पहले ही घरों, बाजारों और मोहल्लों में इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
आइए जानते हैं कि होली से पहले किन-किन तैयारियों की परंपरा है और कैसे आप भी इस त्योहार को यादगार बना सकते हैं।
होली कब है 2026?
इस वर्ष 3 मार्च को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस कारण होलिका दहन 2 मार्च 2026 को होगी और रंगों की होली 4 मार्च को खेली जाएगी।
होली से 15 दिन पहले शुरू हो जाती हैं ये तैयारियां
घर की सफाई और सजावट
होली से दो हफ्ते पहले लोग अपने घरों की विशेष सफाई करते हैं।
- पुराने सामान को हटाना
- घर की पुताई या रंगाई
- सजावटी लाइट्स और फूलों से सजावट
यह परंपरा सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
3 of 5
Holika Dahan
- फोटो : Adobe Stock
होलिका दहन की तैयारी
मोहल्लों , गांवों या गली के चौराहों पर 10-15 दिन पहले से लकड़ी और उपले इकट्ठा किए जाते हैं। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किया जाता है। यह बुराई के अंत और अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
रंग और गुलाल की खरीदारी
बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारी और पानी के गुब्बारे दिखाई देने लगते हैं। आजकल लोग केमिकल-फ्री और ऑर्गेनिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
4 of 5
होली पर गुझिया कैसे बनाएं
- फोटो : Adobe stock
मिठाइयों और पकवानों की तैयारी
होली बिना मिठाइयों के अधूरी है।
- गुजिया
- मठरी
- दही भल्ले
- ठंडाई
कई घरों में 7-10 दिन पहले से ही इनकी तैयारी शुरू हो जाती है। इसके अलावा उत्तर भारत में होली के मौके पर पारंपरिक व्यंजनों में पापड़ का भी चलन है जो होली से कई दिनों पहले ही बनाने शुरू कर दिए जाते हैं।
5 of 5
होली की खरीदारी
- फोटो : Adobe stock
कपड़ों और गिफ्ट्स की खरीदारी
लोग नए सफेद या हल्के रंग के कपड़े खरीदते हैं ताकि रंगों की मस्ती का पूरा आनंद ले सकें। रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए उपहार भी खरीदे जाते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मिलन
स्कूल, कॉलेज और सोसाइटी में होली मिलन समारोह की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। गीत-संगीत, नृत्य और फाग उत्सव का आयोजन किया जाता है।