फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2019: सोच समझकर करें रंगों का इस्तेमाल, हर रंग के हैं अलग मायने

Tue, 12 Mar 2019 10:19 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 12 Mar 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Holi 2019 know each colour what say
holi
होली धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। लोगों का मन होली को लेकर काफी हर्षोंल्लास है। होली रंगों का त्योहार है। रंगा का मतलब ऊर्जा से है, उत्साह से हैं और उमंग से है। होली के दौरान हर जगह सब कुछ नया नजर आता है। होली के दौरान लोग रंग लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं। पर हम आपको बता दें कि लोगों को रंगों के साथ बधाई देने से पहले ये जान लें कि हर एक रंग का एक मायने होता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि रंगों के क्या मतलब होते हैं। 
Holi 2019 know each colour what say
holi

लाल रंग
होली के खास मौके पर अधिकांश लोग लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं। लाल रंग उल्लास और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। हम सभी लोग लाल रंग का इस्तेमाल शुभ अवसरों पर करते हैं। लाल रंग अग्नि, ऊर्जा और जोश का भी प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग होली खेलने के दौरान काले रंग का इस्तेमाल करते हैं। काला रंग अंतरिक्ष का प्रतीक माना जाता है। 

Holi 2019 know each colour what say
Radha Krishna Holi - फोटो : PTI
पीला रंग पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग समृद्धि और यश को प्रदर्शित करता है। होली के दौरान वातावरण में पीले रंग की अधिकता होती है। इस मौसम में खिलने वाले अधिकतर फूलों का रंग भी पीला होता है। इसके अलावा सफेद रंग बच्चों को बेहद पसंद है। यह सभी रंगों का जनक माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2019 know each colour what say
holi - फोटो : file photo

हरा रंग
हरा रंग जीवन का द्योतक है। होली के दौरान वातावरण में चारो ओर हरे रंग का नजारा होता है, जो नए जीवन के शुरुआत का संकेत देता है। यानी कि होली का हरा रंग हर व्यक्ति को एक बार फिर अपने में नए जीवन के संचार की प्रेरणा देता है। 

विज्ञापन
Holi 2019 know each colour what say
holi - फोटो : अमर उजाला

नीला रंग
नीला रंग शांति, गंभीर और स्थिरता का संकेतक है। हालांकि होली में नीला रंग कम प्रयोग किया जाता है। लेकिन कभी-कभी नीले रंग के गुलाल और अबीर देखे जाते हैं। पानी और हवा का रंग नीला माना गया है। इस कारण यह प्राण और प्रकृति से जुड़ा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed