{"_id":"5c84bbf4bdec2214130e5576","slug":"you-should-must-clean-these-places-in-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर की इन जगहों पर होती है सबसे ज्यादा गंदगी, यहीं से फैलती है बीमारियां","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
घर की इन जगहों पर होती है सबसे ज्यादा गंदगी, यहीं से फैलती है बीमारियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
door
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब बात घर की सफाई की हो रही होती है तो सबके दिमाग में एक ही चीज ध्यान में रहती है और वह है घर में लगे जाले और धूल की सफाई। इसके आलावा घर में कई ऐसी जगहें भी होती हैं जिसमें कई खतरनाक बैक्टेरिया रहते हैं। हम इन जगहों को साफ करना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको इन जगहों की सफाई जरूर करनी चाहिए।
2 of 5
door
- फोटो : file photo
दरवाजे का हैंडल न जानें दिन में हम कितनी बार छूते हैं। दरवाजे के हैंडल में चिपके बैक्टेरिया सभी के हाथों में चिपक जाते हैं। सफाई करते वक्त हम अक्सर इसे साफ करना भूल जाते हैं। ऐसे में आप इसकी सफाई का ध्यान रखें। कपड़ों में वाइट विनिगर डूबोएं और इसे अच्छे से साफ करें। साफ करने के बाद आपका घर बैक्टेरिया फ्री हो जाएगा।
3 of 5
kitchen
- फोटो : file photo
किचन का सिंक एक ऐसा स्थान है जहां हम अपने घर के झूठे बर्तन रखकर धोते हैं। बर्तन साफ करने के बाद हम अक्सर इस स्थान को साफ करना भूल जाते हैं। इस सिंक में कई खतरनाक बैक्टेरिया मौजूद रहते हैं। अगर आप इसके सफाई का ध्यान नहीं रखेगें तो यह किचन के अंदर कई खतरनाक बीमारियों को जन्म दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kitchen
- फोटो : file photo
जिस स्पंज से हर रोज आप अपने घर के बर्तन की सफाई करते हैं, दरअसल, वह स्पंज बहुत गंदा होता है क्योंकि उससे आप झूठे बर्तन साफ कर रहे होते हैं। ऐसे में आप यह कैसे सोच सकते हैं कि आपका यह स्पंज साफ है। इसे साफ करने के लिए आप इसे एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में डालें और फिर इसे सर्फ से अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से आपके आपका स्पंज साफ हो जाएगा। या फिर आप इसे बर्तन की सफाई करने के बाद कुछ देर के लिए धूप में छोड़ दें।
विज्ञापन
5 of 5
remote
- फोटो : social media
घर में हर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली चीज है रिमोट फिर चाहे वह रिमोट टीवी का हो या फिर एसी का। घर में दिन में कई बार इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में रिमोट पर बैक्टेरिया का जमना वाजिब है। आपको हर रोज अपने रिमोट की सफाई करनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।