Hindi Diwas 2024 Wishes: आज यानी 14 सितंबर 2024 को "राष्ट्रीय हिंदी दिवस' मनाया जा रहा है। हिंदी महज एक भाषा नहीं है, बल्कि भारतवासियों की पहचान हैं। स्वदेश से दूर किसी विदेशी गंतव्य पर जब किसी हिंदी भाषी से मुलाकात हो जाती है तो अपने आप ही एहसास हो जाता है कि इन अनजान शख्स का नाता भारत से है। यह भारतीयों को जोड़ने वाली भाषा है।
हिंदी दिवस 2024: दोस्तों और परिजनों को इन संदेशों के जरिए दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
ऐसे में इस हिंदी दिवस के मौके पर सभी हिंदी भाषी लोगों के साथ हिंदी दिवस का जश्न शुभकामनाओं के जरिए मनाएं। वहीं जो लोग हिंदी से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें भी हिंदी के इन सुंदर संदेशों के जरिए महसूस कराएं कि हिंदी बोलना या समझना गर्व की बात है।
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं