{"_id":"5b7aa25542c79246764166a7","slug":"yummy-banana-pancake-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंह में पानी ला देगा बनाना पैनकेक, बनाने का तरीका यहां जान लें","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मुंह में पानी ला देगा बनाना पैनकेक, बनाने का तरीका यहां जान लें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
banana pan cake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर बच्चों के लिए रोज ये सोतकर परेशान होती हैं कि नाश्ते में क्या बनाकर दूं तो चलिए हफ्ते में एक दिन की परेशानी हम दूर कर देते हैं। आप चाहे तो ट्राई कर सकती है बनाना पैनकेक, जो स्वाद के साथ-साथ हैल्दी भी है। यह सिर्फ आपके बच्चों को ही नहीं बल्कि घर पर हर किसी को पसंद आएगा। सबसे अच्छी बात ये हैं कि इसे बनाने में आपको कोई खास मेहनत भी नहीं करनी होगी। आइए जानते हैं यम्मी बनाना पैनकेक बनाने की विधि...
banana pan cake
सामग्री:
मैदा- 125 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 टीस्पून
नमक- चुटकीभर
कैस्टर शुगर- 2 टेबलस्पून
दूध- जरूरत अनुसार
अंडा- 1
शक्कर- 125 मिली
मक्खन- 1 टेबलस्पून
केला- 1 (कटा हुआ)
फ्रूट्स- गार्निश के लिए
मेपल सिरप या शहद- गार्निश के लिए
मैदा- 125 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 टीस्पून
नमक- चुटकीभर
कैस्टर शुगर- 2 टेबलस्पून
दूध- जरूरत अनुसार
अंडा- 1
शक्कर- 125 मिली
मक्खन- 1 टेबलस्पून
केला- 1 (कटा हुआ)
फ्रूट्स- गार्निश के लिए
मेपल सिरप या शहद- गार्निश के लिए
banana pan cake
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और कैस्टर शुगर को मिक्स करें। अब इसमें जरूरत अनुसार दूध, 1 अंडा और 1 टेबलस्पून पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें दूध डालकर तब तक फेंटें जब तक मिश्रण सॉफ्ट न हो जाए। अब मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने के लिए साइड पर रख दें।
अब एक नॉन स्टिक पैन लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करके उसमें मक्खन डालकर पिघला लें। अब एत टेबलस्पून मैदे का मिश्रण डालकर उसे तब तक पकाएं जब तक पैन केक के ऊपरी हिस्से से बुलबुले न निकलने लगें। अब इस पर केले के टुकड़े रखें और फिर पलट दें। पेन केक को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। इसी तरह सारे पैन केक्स तैयार कर लें। आपके पैनकेक बनकर तैयार हैं। इसे फ्रूट, मेपल सिरप या शहद गार्निश से कर सर्व करें।