फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Poha Day 2025: सुबह के नाश्ते में आठ तरीकों से बनाएं पोहा, हर दिन मिलेगा एक नया स्वाद

Sat, 07 Jun 2025 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Jun 2025 02:16 PM IST
सार

World Poha Day 2025: राज्य अलग और स्वाद अलग का असर पोहे पर भी देखने को मिलता है। अगर आप अलग-अलग शहरों के पोहे का स्वाद चखना चाहते हैं तो यहां आपको पोहा बनाने की आठ विधि बताई जा रही हैं।

विज्ञापन
World Poha Day 2025 8 ways To Make Poha Recipes In hindi Indori Poha To Maharashtrian Poha
पोहा - फोटो : instagram

World Poha Day 2025: भारत के स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ते की लिस्ट में पोहा शामिल है जो भारत के कई शहरों में काफी स्वाद के साथ खाया जाता है। पोहे के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए हर साल विश्व पोहा दिवस 7 जून को मनाया जाता है। यह दिन भले ही साल में एक बार मनाया जाए लेकिन कुछ शहर और परिवार ऐसे हैं जहां हर दिन पोहा डे होता है। पोहा चिवड़े से बनने वाली एक डिश है, जिसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। यहां महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत तक पोहा खाया जाता है। हालांकि राज्य अलग और स्वाद अलग का असर पोहे पर भी देखने को मिलता है। अगर आप अलग-अलग शहरों के पोहे का स्वाद चखना चाहते हैं तो यहां आपको पोहा बनाने की आठ विधि बताई जा रही हैं।

World Poha Day 2025 8 ways To Make Poha Recipes In hindi Indori Poha To Maharashtrian Poha
इंदौरी पोहा। - फोटो : अमर उजाला

इंदौरी पोहा

मध्य प्रदेश के इंदौर का पोहा काफी मशहूर है। यहां स्ट्रीट फूड से लेकर घर-घर में सुबह की शुरुआत पोहे से होती है। इंदौरी पोहे को बनाने के लिए मोटे चिवड़े को पानी से धो लिया जाता है,हालांकि अधिक समय तक भिगोना नहीं है। भाप में पोहे को पकाकर इसमें नमक-चीनी डालकर भुनी मूंगफली, राई, सौंफ, कड़ी पत्ता के तड़के को ऊपर से मिलाया जाता है। नमक, मिर्च और नमकीन डालकर सर्व किया जाता है।

महाराष्ट्रियन पोहा

महाराष्ट्रियन स्टाइल पोहा कांदा पोहा के नाम से मशहूर है। इसमें पानी में धुले गए नरम पोहे में हल्की सी हल्की और नमक चीनी मिलाकर रख देते हैं। फिर कढ़ाई में तेल गर्म राई, जीरा, चुटकी भर हींग और बारीक कटे प्याज को भूनकर उसमें पोहा, फ्राइड कुरकुरी मूंगफली मिलाकर पांच ढककर पककाएं। ऊपर से नींबू, हरा धनिया और नारियल कद्दूकस करके डालें।

World Poha Day 2025 8 ways To Make Poha Recipes In hindi Indori Poha To Maharashtrian Poha
poha - फोटो : instagram

कोलाचे पोहा

कोलाचे पोहा भी महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में खाया जाता है। इसे कोंकणी शैली से बनाया जाता है। यह खट्टा मीठा होता है, जिसमें नारियल का दूध, इमली का गूदा, गुड़ डाला जाता है। ये हल्का लिक्विड रूप में होता है।


पोहा मेदु वड़ा 

यह दक्षिण भारतीय शैली से तैयार होता है। आमतौर पर यह उड़द दाल और चावल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए भीगे हुए पोहे में दही डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटा नरम हो तो चावल का आटा या सूजी मिला लें। इसमें कटी हुई सब्जियां और मसाले मिलाकर वड़ा का शेप दें। फिर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Poha Day 2025 8 ways To Make Poha Recipes In hindi Indori Poha To Maharashtrian Poha
पोहा - फोटो : iStock

दोई चिरे

दोई चिरे जिसे दही-चिड़ा कहते हैं, बंगाली शैली से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए पानी में धोए पोहा में चीनी या शहद मिलाकर दही डालें और केला, मेवे, किशमिश आदि मिला लें।

दडपे पोहा

महाराष्ट्र और गुजरात में दडपे पोहा एक लोकप्रिय नाश्ता है। इस डिश को पतले पोहे से बनाया जाता है, जिसे पानी में भिगोना भी नहीं होता है। प्याज, टमाटर, हरा धनिया और मिर्च को बारीक काटकर पोहे में मिलाएं। अब एक कढ़ाई में गर्म तेल में राई, जीरा, हरी मिर्च, हींग, हल्दी डालकर तड़का तैयार करें जिसे पोहा पर डालें। ऊपर से नींबू का रस, शक्कर और नमक मिलाएं। यह पोहा क्रिस्पी खाया जाता है।

विज्ञापन
World Poha Day 2025 8 ways To Make Poha Recipes In hindi Indori Poha To Maharashtrian Poha
तरी पोहा - फोटो : instagram

कॉर्न पोहा

कॉर्न पोहा मुख्य रूप से गुजरात में खाया जाता है। इसे गुजराती स्टाइल से तैयार  किया जाता है। जिसमें पोहे के साथ कॉर्न का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने के लिए मक्के के दानों को उबालें और भीगे पोहे को निचोड़कर रख लें। टमाटर, प्याज, हरी मिर्च को बारीक काटें और अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाएं। कढ़ाई में गर्म तेल में राई और कड़ी पत्ते को भूनकर उसमें सब्जियां मिलाएं और नरम होने पर उबले कॉर्न व पोहे को डालकर मिक्स कर लें। नमक डालें और बाद में नींबू के रस व हरा धनिया से गार्निश करें।

तरी पोहा

तरी पोहा को नागपुरी पोहा भी कहा जाता है। यह पोहा और काले चने से बनी मसालेदार करी का मिश्रण होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed