फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid 2025: हो गई है थकान तो बकरीद की शाम डिनर में तैयार करें आसान कबाब पराठा

Sat, 07 Jun 2025 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Jun 2025 11:24 AM IST
सार

Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe:  बकरीद पर अगर आप झटपट कुछ टेस्टी और पेटभर व्यंजन चाहती हैं, तो कबाब पराठा आपकी थकान भी दूर करेगा और स्वाद से दिल भी जीत लेगा। इसे आप तैयार मटन या चिकन कबाब से बना सकती हैं।

विज्ञापन
Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe For Bakrid Evening How to Make Kabab Paratha Recipe in Hindi
कबाब पराठा रोल - फोटो : Instagram

Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe: आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद है। इस त्योहार में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया जाता है। महिलाएं पहले से ही बकरीद के लिए लजीज पकवान बना लेती हैं। त्योहार के दिन सुबह से कुर्बानी और मेहमानों की खातिरदारी शुरू हो जाती है। ऐसे में दिन भर ्त्योहार के उत्साह और मेहमान-नवाजी के बाद शाम तक महिलाओं का थक जाना लाजमी है। इस थकान के बाद भी आप डिनर में कुछ खास बनाना चाहती हैं। ऐसे में  एकदम सिंपल लेकिन लाजवाव डिश रात के खाने में बनाई जा सकती है। 



इस बकरीद पर अगर आप झटपट कुछ टेस्टी और पेटभर व्यंजन चाहती हैं, तो कबाब पराठा आपकी थकान भी दूर करेगा और स्वाद से दिल भी जीत लेगा। इसे आप तैयार मटन या चिकन कबाब से बना सकती हैं। घर में पहले से रखे पराठे, हरी चटनी, प्याज और थोड़े से मसालों से टेस्टी डिनर बन जाता है। इस लेख में इंस्टेंट कबाब पराठा की रेसिपी दी जा रही है, जिसे आप झटपट रात के खाने में बना सकती हैं। 

Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe For Bakrid Evening How to Make Kabab Paratha Recipe in Hindi
कबाब पराठा रोल - फोटो : Instagram

कबाब पराठा बनाने की सामग्री

  • तैयार मटन या चिकन कबाब (बजे हुए कबाब भी चलेंगे)
  • मैदा या गेंहू के पराठे
  • पतली स्लाइस में कटा प्याज
  • हरा धनिया, पुदीना चटनी
  • नींबू 
  • चाट मसाला 
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • दो अंडे
Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe For Bakrid Evening How to Make Kabab Paratha Recipe in Hindi
पराठा - फोटो : freepik.com

कबाब पराठा बनाने की विधि

अगर आपके पास दिन के बचे पराठे हैं तो उन्हें ही गर्म कर लें। वरना ताजे पराठे भी बना सकती हैं।

स्टेप 1- पराठे बनाने के लिए मैदा या आटे के पतले पराठे बेलकर गर्म तवा पर दोनों तरफ से सेकें।

स्टेप 2- अगर अंडा डालना है तो पहले पराठे पर एक अंडा फोड़कर फैला लें, फिर सेकें।

स्टेप 3- अब फ्राई पैन में हल्का सा तेल डालकर कबाब को क्रिस्प कर लें। 

स्टेप 4- पराठे को तवे से हटाकर उसपर पहले चटनी लगाएं। फिर ऊपर से प्याज, कबाब के पीस, चाट मसाला, नींबू रस और हरी मिर्च डालें। 

स्टेप 5- अब इसे रोल की तरह लपेट लें या आधा मोड़कर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe For Bakrid Evening How to Make Kabab Paratha Recipe in Hindi
Kabab - फोटो : instagram

वेज कबाब पराठा की रेसिपी

आप नाॅनवेज नहीं खाना चाहते हैं तो वेज कबाब पराठे भी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सोया चंक या भीगे हुए काले चने को दरदरा पीसकर उसमें बारीक कटा प्याज, मिर्च, काला नमक आदि को मिलाकर कबाब के शेप दें। अब इसे डीप फ्राई कर लें। 

पराठे उसी तरह बनाए जाएंगे। इस पर वेब कबाब को रखकर रोल बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe For Bakrid Evening How to Make Kabab Paratha Recipe in Hindi
Kabab - फोटो : instagram

सर्व करने का तरीका

कबाब पराठा को टिशू पेपर या फॉयल में लपेटकर परोसें ताकि वह गरम और क्रिस्पी बना रहे।

साथ में ठंडी दही या रायता और सलाद रखें। इससे स्वाद और संतुलन दोनों मिलेंगे।


कबाब पराठा बनाने में 15-20 मिनट का ही समय लगता है। भारी भोजन के बाद हल्की लेकिन टेस्टी डिश के रूप में आप इसे बना सकते हैं। अगर मेहमान रुक गए हों, तो यह पराठा रोल शानदार स्नैक बन जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed